ATM से रुपए निकालना हुआ महंगा, जानिए कितने रुपए का बढ़ा बोझ

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – सम्पादक

नए साल में एटीएम से पैसे निकालना थोड़ा महंगा हो गया है। दरअसल, केंद्रीय रिजर्व बैंक ने जून 2021 में एक नोटिफिकेशन जारी किया था। इसके मुताबिक 1 जनवरी 2022 से मुफ्त मासिक सीमा से अधिक लेनदेन पर ग्राहकों को अतिरिक्त चार्ज देने होंगे। अब तक मुफ्त मासिक सीमा से अधिक लेनदेन पर ग्राहकों को 20 रुपए देने पड़ते थे लेकिन अब 21 रुपए या उससे अधिक देने पड़ेंगे। इस हिसाब से 1 या 2 रुपए का बोझ बढ़ सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  भवन मानचित्रों की स्वीकृति में अनावश्यक देरी पर राज्यमंत्री ने जताई नाराजगी

मुफ्त मासिक सीमा कितनी है :- ग्राहक अपने बैंक एटीएम से हर महीने पांच मुफ्त लेनदेन (वित्तीय और गैर-वित्तीय लेनदेन सहित) के लिए पात्र हैं। मान लीजिए कि आप एक्सिस बैंक के ग्राहक हैं तो एक्सिस के एटीएम से हर माह 5 बार लेनदेन के लिए चार्ज नहीं देना होगा। इससे अधिक के लेनदेन पर 21 रुपए या उससे अधिक पैसे देने पड़ेंगे। ग्राहक अन्य बैंक के एटीएम से मुफ्त लेनदेन (वित्तीय और गैर-वित्तीय लेनदेन सहित) के लिए भी पात्र हैं। तीन लेनदेन मेट्रो सिटी में और पांच लेनदेन, गैरमेट्रो सिटी में है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर संयुक्त चिकित्सालय की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं पर जन संगठनों का प्रदर्शन, विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती की मांग।

बढ़ाने की वजह :- आरबीआई ने एटीएम लगाने की बढ़ती लागत और बैंकों या व्हाइट-लेबल एटीएम ऑपरेटरों द्वारा किए गए एटीएम रखरखाव के खर्च का हवाला देते हुए 1 जनवरी, 2022 से बदलाव को अधिसूचित किया था। बता दें कि एटीएम लेनदेन के लिए इंटरचेंज शुल्क संरचना में अगस्त 2012 में अंतिम बदलाव किया गया था। वहीं, ग्राहकों द्वारा देय चार्ज को अंतिम बार अगस्त 2014 में संशोधित किया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बैठक, विभिन्न प्रस्तावों पर लगी मुहर

ख़बर शेयर करें -

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *