उत्तराखंड प्रदेश में भारी बारिश की आशंका, स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश।

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड प्रदेश में भारी बारिश की आशंका, स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

उत्तराखंड प्रदेश में आने वाले दो दिनों में भारी बारिश की आशंका है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि 23 और 24 अगस्त को टिहरी, देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, बागेश्वर, चम्पावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिलों में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा में बारिश का येलो अलर्ट है।

यह भी पढ़ें 👉  गिरिजा देवी मंदिर में चला स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश।

 

 

उन्होंने बताया कि इन दो दिनों में प्रदेश भर के सभी इलाकों में तेज बारिश होने की आशंका है। पिछले दो दिनों से कई स्थानों पर बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है और भूस्खल की घटनाएं भी बढ़ गई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं में कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर मंथन, आईजी निवेदिता कुकरेती ने मंडलायुक्त दीपक रावत से की शिष्टाचार भेंट।

 

 

बारिश के रेड अलर्ट को देखते हुए हरिद्वार, टिहरी, देहरादून, बागेश्वर और नैनीताल में 23 अगस्त को कक्षा एक से 12 तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम मेले के लिए ट्रैफिक प्लान जारी, 13 से 16 जून तक कई मार्गों पर रहेगा डायवर्जन।

 

साथ ही समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में भी अवकाश रहेगा।