काठगोदाम से दिल्ली जा रही शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से दो युवक की हूई मौत।

काठगोदाम से दिल्ली जा रही शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से दो युवक की हूई मौत।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

हल्द्वानी – ट्रेन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई। अभी किसी की भी शिनाख्त नहीं हुई है। उनके शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। बनभूलपुरा पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार को अपरान्ह साढ़े तीन बजे काठगोदाम रेलवे स्टेशन से शताब्दी एक्सप्रेस निकली।

यह भी पढ़ें 👉  राखी की डिलीवरी में देरी हुई तो होगी कार्रवाई, दीपक रावत ने दिए सख्त निर्देश।

 

 

 

इंदिरानगर क्षेत्र में एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसके दोनों पैर कट गए थे। पुलिस के मुताबिक मृतक के पास आधार कार्ड, आरसी, हेडफोन, मोबाइल रिचार्ज फ्लैक्सी बरामद हुई है। आधार कार्ड में युवक का नाम मेला मैदान मैगलगंज लखीमपुर खीरी उत्तर निवासी अरुण (35) पुत्र राम दयाल दर्ज है जबकि आरसी में उसका नाम अमीर खान लिखा है। पुलिस ने बताया कि मृतक की असल पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। इधर एक ही व्यक्ति के दो पहचान पत्र होने पर पुलिस जांच कर रही है। साथ ही उसके परिजनों से भी संपर्क किया जा रहा है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  *जेल परिसर में वारदात से पहले ही पुलिस का वार* *SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर हल्द्वानी पुलिस ने समय रहते 03 आरोपियों को दबोचा* *जान से मारने की साजिश नाकाम, बड़ी घटना होने से पहले पुलिस ने कसा शिकंजा*

 

 

 

वहीं, बृहस्पतिवार को ही काठगोदाम से मुंबई के लिए समर स्पेशल सुपर फास्ट ट्रेन रवाना हुई। शाम करीब साढ़े 5 बजे हल्द्वानी रेलवे स्टेशन से पहले एक युवक ट्रेन से टकरा गया। सूचना पर काठगोदाम से जीआरपी के जवान मौके पर पहुंचे। युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

यह भी पढ़ें 👉  एक-एक डकैत को कानून के कटघरे तक पहुंचाएंगे — SSP डॉ0 मंजूनाथ टीसी की कुशल रणनीति का असर, आज 02 डकैत, 02 तमंचे व ₹1.40 लाख बरामद, वरना कर जप्त, अब तक मास्टरमाइंड सहित 08 डकैतों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

 

 

 

जीआरपी की ओर से बताया गया कि मृतक ने नेकर पहन रखा था। युवक की उम्र 35 से 40 साल के बीच आंकी गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उसकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

kj
tara