टिहरी में दर्दनाक हादसा : कुमेरुडांग के पास एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया, मोके पर दो की मौत एक घायल।

टिहरी में दर्दनाक हादसा : कुमेरुडांग के पास एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया, मोके पर दो की मौत एक घायल।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

उत्तराखंड के टिहरी में मंगलवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। कुमेरुडांग के पास एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, एक व्यक्ति घायल हुआ है।

 

यह भी पढ़ें 👉  खाद्य सुरक्षा विभाग पर सवाल! रामनगर में सैंपल तो लिए जाते हैं, लेकिन जांच रिपोर्ट और मिलावटखोरों पर कार्रवाई का खुलासा आखिर क्यों नहीं होता?

 

जानकारी के अनुसार, घटना शाम करीब छह बजे की है। पुलिस को जाखणीधार ब्लाक के अंजनीसैंण क्षेत्र में निरालीधार-दपोली-सुनाली मोटर मार्ग पर एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली थी।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर नगर पालिका के अधिकारी कुंभकर्णी नींद में! दीपावली में बाजार बेहाल, भारी ट्रकों की एंट्री पर कौन लगाएगा लगाम?

 

 

सूचना मिलते ही राजस्व, पुलिस टीम, 108 एंबुलेंस और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची। बचाव कार्य शुरू किया गया, लेकिन तब तक दो लोगों की जान जा चुकी थी। एक घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजाा गया है।