भांजे ने ही मामा की कर दी हत्या, पुलिस ने भांजे को किया गिरफ्तार।

ख़बर शेयर करें -

भांजे ने ही मामा की कर दी हत्या, पुलिस ने भांजे को किया गिरफ्तार।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

मध्यप्रदेश के सागर के बंडा में ईदगाह की बाउंड्री के पास दो दिन पहले एक युवक का शव पड़ा हुआ मिला था। जिसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी थी। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

 

 

इस दौरान पुलिस ने जांच में खुलासा किया है कि गाली देने के विवाद के चलते भांजे ने ही मामा की हत्या कर दी थी। युवक की हत्या सर पर पत्थर मारकर की गई थी। मृतक की पहचान बंडा निवासी नूर खा के रूप में की गई।

यह भी पढ़ें 👉  230 करोड़ की परियोजना पर कमिश्नर का सख्त एक्शन... देरी हुई तो अफसर होंगे जिम्मेदार!"

 

 

सागर के बंडा में कब्रिस्तान की बाउंड्री के पीछे दो दिन पहले मिले अज्ञात शव के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है.पुलिस ने बताया कि भांजे ने ही मामा की हत्या कर दी। दोनों में शराब पीने के दौरान विवाद हुआ था। विवाद में मामा ने भांजे को गालियां दी तो उसने गुस्से में आकर पत्थर मारकर मामा की हत्या कर दी। शव को कब्रिस्तान की बाउंड्री के पीछे डाला। घटना को अंजाम देकर भांजा मौके से फरार हो गया। इसी दौरान पता चला कि मृतक के साथ ही उसका भांजा सोहिल भी दो दिनों से गायब है।

यह भी पढ़ें 👉  मानसून से पहले नगर पालिका का बड़ा एक्शन, नाले पर बना अवैध शौचालय ध्वस्त, 10 अतिक्रमण हटाए।

 

 

 

संदेह होने पर पुलिस ने भांजे सोहिल की तलाश शुरू की। अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी। इसी बीच सोहिल की लोकेशन गढ़ाकोटा में मिली। जिस पर पुलिस टीम तुरंत गढ़ाकोटा पहुंची और भांजे सोहिल को हिरासत में ले लिया। उसे पकड़कर थाने लाया गया। जहां पूछताछ में आरोपी सोहिल ने अपना जुर्म कबूल कर बताया। आरोपी ने कहा कि घटना शराब पीने के दौरान गालियों देने को लेकर विवाद हुआ। जिससे गुस्सा होकर पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  "ताला तोड़कर उड़ाया लाखों का माल... लेकिन CCTV की नज़र से नहीं बच सके शातिर! पुलिस ने 48 घंटे में पलट दी पूरी बाज़ी"

ख़बर शेयर करें -