फांसी लगाकर नवविवाहिता ने की अपनी जीवन लीला समाप्त।

ख़बर शेयर करें -

रोशनी पाण्डेय सह सम्पादक

 ऊधम सिंह नगर/शक्तिफार्म यहां एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।शक्तिफार्म क्षेत्र के ग्राम रुद्रपुर निवासी नवविवाहिता ने मंगलवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने नवविवाहिता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेज दिया। वही नवविवाहिता की मौत से मायके वालों में कोहराम मच गया। मृतका के परिजनों ने ससुरालियों पर दहेज के लिए मोनिका का उत्पीडन करने का आरोप लगाया है।

यह भी पढ़ें 👉  पाइपलाइन और बिजली कार्य के बाद टूटी सड़कें बनी मुसीबत, जल्द मरम्मत की मांग।

 

वही उन्होंने दहेज की मांग पूरी न होने पर मोनिका के ससुरालियों पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। शक्तिफार्म क्षेत्र के रुद्रपुर निवासी संदीप सरकार पुत्र निमाई सरकार का विवाह दो महीने पहले उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के गजरौला के बेबी सिंह गांव निवासी मोनिका आयु 19 वर्ष पुत्री इन्दजीत विश्वास के साथ हुआ था। संदीप सिडकुल की एक कंपनी में काम करता है। बकौल संदीप मंगलवार सुबह कंपनी जाने से पहले अपनी पत्नी से मिलने कमरे में गया तो कमरें का दरवाजा अंदर से बंद था। खिड़की का पर्दा हटाकर अंदर देखा तो मोनिका फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी।

यह भी पढ़ें 👉  पाइपलाइन और बिजली कार्य के बाद टूटी सड़कें बनी मुसीबत, जल्द मरम्मत की मांग।

 

 

अफरा तफरी में दरवाजा तोड़कर मोनिका को नीचे उतारा और तुरंत ही सितारगंज के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंचे सीओ ओमप्रकाश, कोतवाल प्रकाश सिंह दानू, चौकी प्रभारी संजीव कुमार यादव और तहसीलदार शुभागिनी ने मौके पर पहुच कर घटना की जानकारी ली और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही पीलीभीत से पहुंचे मोनिका की मां निर्मला विश्वास सहित अन्य परिजनों ने ससुरालियों पर दहेज के लिए मोनिका की हत्या करने का आरोप लगाया है। घटनास्थल पर पहुंचे विधायक सौरभ बहुगुणा ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करने की बात कही।सीओ ओमप्रकाश ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और मृतका के परिजनों की ओर से तहरीर मिलने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  पाइपलाइन और बिजली कार्य के बाद टूटी सड़कें बनी मुसीबत, जल्द मरम्मत की मांग।

ख़बर शेयर करें -

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *