युवक के मोबाइल से बात करने से रोकने पर पत्नी ने अपने ही पति के प्राइवेट पार्ट पर चाकू से किया हमला आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

नोएडा के सेक्टर-63 कोतवाली क्षेत्र के चोटपुर कालोनी में रहने वाली एक महिला ने पति से नाराज होकर उसके प्राइवेट पार्ट पर हमला कर दिया। महिला पड़ोस के एक युवक से मोबाइल पर बात करती थी। रविवार को पति ने बात करने से मना किया तो महिला ने पति के प्राइवेट पार्ट पर किचन में रखे चाकू से हमला कर घायल कर दिया।

पति की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी महिला रेखा को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार महिला के पास से पुलिस ने चाकू भी बरामद किया है। सेक्टर-63 थाना प्रभारी अमित मान ने बताया कि मूल रूप से बिहार के बांका जिले के रहनने वाले अगस्त शाह ने रविवार को कोतवाली पुलिस को शिकायत दी थी कि उनकी पत्नी रेखा एक युवक से बात करती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  पहले बने थे शेर, अब बने बिल्ली, बीच सड़क डंडे लहराकर दहशत फैलाने वालों पर SSP मंजुनाथ का शिकंजा 15 चिन्हित, 08 बालिगों पर कार्रवाई, 07 नाबालिगों की काउंसलिंग, परिजनों पर भी कार्रवाई, वाहन सीज SSP का दो टूक संदेश—“गुंडागर्दी, हुड़दंग और अराजकता बर्दाश्त नहीं, कानून तोड़ोगे तो कार्रवाई भारी पड़ेगी।

 

 

 

 

बात करने से मना करने पर रविवार को पत्नी ने उसके प्राइवेट पार्ट पर हमला कर दिया। पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल कराने के बाद आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया।

kj
tara