छात्रा ने घर के अंदर फंदा लगाकर कि अपने जीवन लीला समाप्त, जांच में जुटी पुलिस।

छात्रा ने घर के अंदर फंदा लगाकर कि अपने जीवन लीला समाप्त, जांच में जुटी पुलिस।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

जसपुरा। कस्बा निवासी कक्षा नौ की छात्रा ने घर के अंदर फंदा लगाकर जान दे दी। पिता ने उसे लटके देखा तो परिजनों को जानकारी हुई। मृतका छात्रा मधुसूदन दास आदर्श इंटर कॉलेज में पढ़ती थी कस्बा निवासी लक्ष्मी (13) ने मंगलवार को दोपहर अपने घर के अंदर कमरे में धन्नी से दुपट्टे से फंदा लगा लिया।

यह भी पढ़ें 👉  पत्नी की फोटो पर अश्लील कमेंट करना पड़ा भारी, फर्जी इंस्टाग्राम ID बनाने वाला गिरफ्तार।

 

 

पिता रामकिशोर घर आया तो उसने लक्ष्मी को फंदे से लटका देखा। पिता ने बताया कि मंगलवार को सुबह वह विद्यालय गई थी। वहां से वापस घर आई थी। मां कुसमा घटना के समय मवेशियों को लेकर खेत गई थी। घर में कोई नहीं था।

यह भी पढ़ें 👉  नशा तस्करों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, 7.553 किलो गांजा बरामद; दो महिलाओं समेत पांच गिरफ्तार।

 

 

उन्होंने बताया कि मृतका का सबसे बड़ा भाई कैलाश सन 2018 में हमीरपुर शहर में किराये के मकान में रहकर कक्षा 12 की पढ़ाई कर रहा था। उसने भी फंदा लगाकर खुदकुशी की थी। दूसरे नंबर का भाई मानसिक रोगी है।

यह भी पढ़ें 👉  भारत सरकार' का बोर्ड, नीली बत्ती और एयरगन; नैनीताल पुलिस की सघन चेकिंग में धरा गया फर्जी I.B. अधिकारी! SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर चप्पे-चप्पे पर चेकिंग का असर; हल्द्वानी में रौब झाड़ता रामपुर का शातिर युवक फर्जी ID कार्ड और कार समेत गिरफ्तार।

 

 

पुलिस ने घटना की फोरेंसिक जांच भी कराई है। जसपुरा थाना प्रभारी राकेश सरोज ने बताया कि प्रथम दृष्टया खुदकुशी है। वास्तविक स्थिति का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही पता चलेगा।