तीन हमलावरों ने सोए हुए युवक की कनपटी से सटकर मारी गोली।

ख़बर शेयर करें -

तीन हमलावरों ने सोए हुए युवक की कनपटी से सटकर मारी गोली।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

हरिद्वार- सुबह- सुबह हरिद्वार में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। साथ ही आपको बताते चले कि 20 वर्षीय करन उर्फ कन्नू का शव नगर कोतवाली क्षेत्र के हाथी पुल के पास छोटे ढाबे में लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। बताया जा रहा है कि बाइक सवार तीन हमलावरों ने सोए हुए युवक की कनपटी से सटकर गोली मारी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में कमल कफलटिया समेत सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स पर पत्रकारों का वार, छवि धूमिल करने वालों पर कार्यवाही की गुहार लेकर पत्रकारों ने SSP NAINITAL को दिया ज्ञापन,  SSP बोले— पत्रकारों की सुरक्षा-सम्मान सर्वोपरि, नहीं बख्शे जाएंगे दोषी, होगी कड़ी कार्यवाही।

 

 

भीड़भाड़ वाले इलाके में हत्याकांड की सनसनीखेज वारदात से पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वहीं एसएसपी अजय सिंह ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना किया। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि मृतक युवक का नाम करण उर्फ कन्नू है जो हरिद्वार के ही कनखल क्षेत्र का निवासी है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस की मध्यस्थता से मदरसन विवाद खत्म, श्रमिकों ने अनशन तोड़ा, लालकुआं की मदरसन कंपनी में सुलह, 12 मांगें मानी गईं, काम पर लौटे मजदूर SSP डॉ. मंजुनाथ टीसी ने सराहा श्रमिकों का धैर्य,  हिंसा की साजिश नाकाम, उपद्रवियों पर पुलिस की सख्त कार्यवाही, कानून व्यवस्था से खिलवाड़ नहीं सहेंगे—अराजक तत्वों को पुलिस की कड़ी चेतावनी।

 

 

 

शुरुआती जांच में सामने आया है कि कन्नू के ऊपर भी हत्या के प्रयास और गुंडा एक्ट जैसे करीब 10 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है पूछताछ की जा रही है। जल्द ही हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।