तहसील विधिक सेवा समिति की सचिव कुमारी अलका के माध्यम से सड़क सुरक्षा मुहिम का आयोजन, स्कूल बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए कदम उठाया

ख़बर शेयर करें -

तहसील विधिक सेवा समिति की सचिव कुमारी अलका के माध्यम से सड़क सुरक्षा मुहिम का आयोजन, स्कूल बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए कदम उठाया

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण उत्तराखंड/जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार तहसील विधिक सेवा समिति की सचिव/द्वितीय अपर सिविल जज कुमारी अलका एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की

यह भी पढ़ें 👉  झपट्टा मारकर मोबाइल छीना, पुलिस ने आरोपी को दबोचा; फोन भी बरामद।

 

पैरा लीगल वालंटियर उमा भंडारी द्वारा बीरशिबा स्कूल और यातायत पुलिस के साथ मिलकर स्कूल के बच्चों के साथ सड़क सुरक्षा मुहिम के तहत एक रैली और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आम जनमानस को जागरूक किया।

यह भी पढ़ें 👉  भूलेख सर्वेक्षण संस्थान अल्मोड़ा बनेगा आधुनिक प्रशिक्षण केंद्र, आयुक्त रंजना राजगुरु ने दिए निर्देश।

 

विशेष सहयोग बीरशीबा स्कूल के छात्र-छात्राओं के माध्यम से नुक्कड़ नाटक का उत्कृष्ट आयोजन जजी कोर्ट के सामने किया गया। स्कूल के प्रधानाचार्य आर एन ठाकुर, उप प्रधानाचार्य मीना सती के निर्देशानुसार अध्यापिका हिमानी जोशी के प्रबंधन और डी एस गौनी और ट्रैफिक पुलिस से जगदीश चंद्रा जी के आदेशानुसार मोहन डोभाल और उनकी टीम के सहयोग से सड़क सुरक्षा पर रैली व नुक्कड़ नाटक का सफल आयोजन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  महाशिवरात्रि से पहले छोटा कैलाश को बड़ी सौगात, 2.65 करोड़ के विकास कार्य शुरू।

ख़बर शेयर करें -