पहचान छुपाकर बाइक दौड़ाने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 35 वाहन सीज।

ख़बर शेयर करें -

पहचान छुपाकर बाइक दौड़ाने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 35 वाहन सीज।

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

SSP नैनीताल के निर्देशन में चोरगलिया पुलिस का कड़ा रुख

“ऑपरेशन प्रहार” के तहत संदिग्ध वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही

पहचान छुपाकर बाइक दौड़ाने वाले 35 वाहन सीज

डॉ0 मंजूनाथ टी.सी. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा जनपद में संदिग्ध वाहन चालकों और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत सभी थाना प्रभारियों को सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी नैनीताल के निर्देश पर ट्रैफिक पुलिस का बड़ा अभियान, नियम तोड़ने वालों के काटे चालान।

 

 

 

इसी क्रम में  मनोज कत्याल, एसपी सिटी हल्द्वानी एवं  अमित कुमार, क्षेत्राधिकारी लालकुआं के पर्यवेक्षण तथा  हरपाल सिंह, प्रभारी निरीक्षक चोरगलिया के कुशल नेतृत्व में पुलिस द्वारा चोरगलिया क्षेत्र में प्रभावी कार्यवाही की गई है।

 

 

 

चोरगलिया पुलिस की चेकिंग के दौरान बड़ी सफलता:–
चोरगलिया क्षेत्र में सघन चेकिंग और पैदल गस्त के दौरान पुलिस टीम ने उन बाइकर्स को चिन्हित किया जो पहचान छुपाने की नीयत से बिना नंबर प्लेट के या नंबर प्लेट हटाकर सड़कों पर हुड़दंग मचा रहे थे। पुलिस ने ऐसी कुल 35 बाइकों को सीज किया है:

यह भी पढ़ें 👉  CDO अरविन्द पाण्डे ने किया 59 लाख की पेयजल योजना का निरीक्षण

 

 

 

▫️*चौकी कुंवरपुर:* कुल 15 बाइकें सीज की गईं, जिनमें से 6 बाइकें वर्तमान में भी चौकी परिसर में निरुद्ध हैं।

▫️*थाना चोरगलिया:* कुल 20 बाइकें सीज की गईं, जिनमें से 12 बाइकें अब भी थाने में खड़ी हैं।

 

 

 

⭕ परिजनों की भूमिका पर पुलिस का सख्त संदेश:-
अभियान के कई मामलों में अभिभावकों की लापरवाही भी सामने आ रही है। यह देखने में आया है कि बच्चे घरों में ऐसी बिना नंबर वाली बाइकें खड़ी करते हैं और घरवाले उन पर ऐतराज करने के बजाय ‘मौन स्वीकृति’ देते हैं। अभिभावकों को समझना होगा कि यह लापरवाही किसी बड़ी अनहोनी या अपराध को जन्म दे सकती है।”

यह भी पढ़ें 👉  कानून व्यवस्था पर संयुक्त संघर्ष समिति का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन।

 

 

👉 एसएसपी नैनीताल का सख्त संदेश है कि “ऑपरेशन प्रहार” के तहत सड़कों पर अराजकता फैलाने वाले तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा। पहचान छुपाकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध भविष्य में भी इसी प्रकार की कठोर दंडात्मक कार्यवाही जारी रहेगी।