पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र नीलेश आनंद भरणे  को उधमसिंह नगर पुलिस परिवार द्वारा दी गई भावभीनी विदाई।

ख़बर शेयर करें -

पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र नीलेश आनंद भरणे  को उधमसिंह नगर पुलिस परिवार द्वारा दी गई भावभीनी विदाई।

 

रोशनी पांडेय – प्रधान संपादक

पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र  नीलेश आनंद भरणे  को उधमसिंह नगर पुलिस परिवार द्वारा दी गई भावभीनी विदाई। पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र  नीलेश आनंद भरणे महोदय के पुलिस महानिरीक्षक पी0/एम0 के पद पर नवनियुक्ति पर पुलिस कार्यालय रूद्रपुर सभागार में डॉ0 मंजूनाथ टी सी महोदय द्वारा विदाई समारोह का आयोजन किया गया। आई जी महोदय के आगमन पर एसएसपी डा मंजुनाथ टी सी महोदय द्वारा पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया व गार्ड द्वारा सलामी दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  नशे के 'नासूर' पर एसएसपी मंजुनाथ का कड़ा प्रहार, "ऑपरेशन प्रहार" में 03 मामलों में 70 लाख से ज्यादा की भारी मात्रा में स्मैक जब्त, 03 तस्करों के आपराधिक साम्राज्य का अंत, भेजा जेल।

विदाई समारोह में जनपद के पुलिस अधिकारी/कर्मचारी द्वारा आईजी महोदय के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन की सराहना करते हुए उनके द्वारा विभिन्न सामाजिक वर्गों की निःस्वार्थ सेवा करने तथा सराहनीय कदमों के लिए आभार प्रकट किया।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार में बड़ी सफलता, बनभूलपुरा से 19 नशीले इंजेक्शन के साथ युवक गिरफ्तार।

एसएसपी डा मंजुनाथ टी सी व सभी पुलिस अधिकारियों द्वारा आईजी महोदय को शाल ओढ़ाकर व स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनका सम्मान किया गया l

आई.जी. महोदय द्वारा पुलिस के सभी अधिकारी व कर्मियों को उनके कार्यकाल के दौरान हासिल उपलब्धियों में महत्वपूर्ण सहयोग देने के लिए धन्यवाद और आभार व्यक्त किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में ‘जनगणना 2027’ की शुरुआत, डिजिटल स्व-गणना से बना नया इतिहास।

 

 

इस अवसर पर मेयर रुद्रपुर  रामपाल सिंह,एस पी रुद्रपुर  मनोज कत्याल, सीओ खटीमा,सीओ सिटी,जनपद पुलिस के सभी अधिकारी/ कर्मचारी व क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेl