बुआ ने अपनी सगी भतीजी का करवाया दुष्कर्म, पुलिस ने बुआ और युवक के खिलाफ की रिपोर्ट दर्ज।

ख़बर शेयर करें -

बुआ ने अपनी सगी भतीजी का कराया दुष्कर्म, पुलिस ने बुआ और युवक के खिलाफ की रिपोर्ट दर्ज।

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

उत्तर प्रदेश के बदायूं में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। बदायूं शहर से सटे एक गांव में सगी बुआ ने अपनी नाबालिग भतीजी का दुष्कर्म कराया। पीड़िता कक्षा 11 की छात्रा है। पुलिस ने इस मामले दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।पीड़ित भतीजी का आरोप है कि बुआ का पति से विवाद चल रहा है। इससे वह एक युवक के साथ सहमति संबंध (लिव-इन) में रह रही है।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क अतिक्रमण पर प्रशासन का एक्शन: खड़े वाहन चिन्हित, सड़क किनारे रखा सामान जब्त।

 

बुआ ने ही उक्त युवक से उसकी मुलाकात कराई। फिर धीरे-धीरे युवक उससे बात करने लगा। युवक ने उसे अपनी बातों में फंसा लिया।पीड़ित किशोरी के मुताबिक 28 अगस्त को उसके माता-पिता प्रयागराज गए थे। घर पर उसकी बड़ी बहन और छोटा भाई मौजूद था।

यह भी पढ़ें 👉  💥 रामनगर में ‘गैस माफिया’ का भंडाफोड़: 34 सिलेंडर के साथ 2 सगे भाई गिरफ्तार।

 

इसी दौरान उसकी बुआ और युवक उसके घर पहुंचे। दोनों लोग रात को वहीं रुके। भतीजी का आरोप है कि इसी दौरान बुआ ने युवक से उसका दुष्कर्म करवाया। सोमवार को पीड़िता सिविल लाइंस थाने पहुंची और दोनों के खिलाफ तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने बुआ और युवक के खिलाफ रिपोर्ट कर ली।