केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट द्वारा लोकसभा में पेश किया गया नारी शक्ति वंदन अधिनियम: महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम।

ख़बर शेयर करें -

केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट द्वारा लोकसभा में पेश किया गया नारी शक्ति वंदन अधिनियम: महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम।

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद  अजय भट्ट ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्रीय कैबिनेट द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम को स्वीकृत कर लोकसभा में बिल पेश करने पर प्रधानमंत्री जी का विशेष आभार जताया है।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार की बड़ी सौगात: मात्र 3 लाख रुपये में मिलेगा आधुनिक फ्लैट, रुद्रपुर के बागवाला में तैयार हुई 1872 ईडब्ल्यूएस आवासों की परियोजना।

 

 

केंद्रीय मंत्री  भट्ट ने कहा कि लंबे समय से महिला सशक्तिकरण की दिशा में काम कर रही मोदी सरकार ने ऐतिहासिक कदम उठाया है, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आज केंद्रीय कैबिनेट ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को स्वीकृत करते हुए इस विधेयक से लोकसभा में पेश किया गया। इस बिल के भविष्य में लागू होने के बाद लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं के लिए 33% सीटे आरक्षित मिलेगी, जो की महिला सशक्तिकरण को लेकर बेहद ऐतिहासिक कदम है।

यह भी पढ़ें 👉  अपराधियों के खिलाफ SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. का बुलडोजर एक्शन, 07 बंद दुकानों की चोरी का पर्दाफाश, 45+ मुकदमों वाले हिस्ट्रीशीटर 'पिद्दा' और साथी गिरफ्तार, लालकुआं, मुखानी व काठगोदाम में चोरी के मुकदमों का राजफाश, 2 लाख 28 हज़ार की नगदी, मोबाइल व मोटरसाइकिल बरामद, पुलिस टीम की एसएसपी ने थपथपाई पीठ।

 

 

पिछली सरकारे यह काम नही कर पाई लेकिन देश के हित में निरंतर काम कर रही मोदी सरकार द्वारा यह फैसला लिया गया है। जो कि आगे चलकर मील का पत्थर साबित होगा।  भट्ट ने इस ऐतिहासिक कार्य पर प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी का आभार जताया है।

यह भी पढ़ें 👉  NEET री-एग्जाम को लेकर एक्शन में SSP मंजूनाथ टी.सी., परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, फ्रिस्किंग, CCTV और कड़ा पहरा... अफवाहबाजों और संदिग्धों पर पैनी नजर।

 


ख़बर शेयर करें -