राजस्व परिषद के पत्र से भड़का लेखपाल संघ, हड़ताल पर मजबूर न करे सरकार – घिल्डियाल।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

उत्तराखंड लेखपाल संघ की प्रदेश स्तरीय आपात बैठक रविवार को काशीपुर में

उत्तराखंड लेखपाल संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तारा चन्द्र घिल्डियाल ने प्रेस को बताया कि राजस्व परिषद के 5 सितंबर के पत्र पर लेखपाल संघ भड़क गया है, जिसमें परिषद द्वारा जिलाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि अतिरिक्त क्षेत्रों का कार्य न करने पर लेखपालों के विरुद्ध कार्यवाही की जाए। इस पत्र के विरोध में ही आपात बैठक आयोजित की गई। जिसमें हड़ताल को लेकर बड़ा फैसला हो सकता है। उत्तराखंड लेखपाल संघ की कोर कमेटी की आपात बैठक 11 सितंबर रविवार को काशीपुर में आयोजित होगी।

यह भी पढ़ें 👉  त्रिवेणी धाम टांडा मल्लू में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश।

 

बैठक में जनपद देहरादून, हरिद्वार, उधमसिंहनगर, नैनीताल, चंपावत तथा पौड़ी के पदाधिकारी भाग लेंगे। घिल्डियाल ने बताया कि विगत कई वर्षों से तहसील में रिक्त लेखपाल क्षेत्रों को नहीं भरा जा रहा है और न ही लेखपाल क्षेत्रों का पुनर्गठन हो पाया। बदलते समय में बढ़ते हुए जनसंख्या घनत्व के कारण कार्य की अधिकता के कारण लेखपालों को शारीरिक,मानसिक समस्याओं से गुजरना पड़ रहा है किन्तु आज तक कोई स्थाई समाधान नहीं हुआ। लेखपालों पर अतिरिक्त कार्य होने के कारण गत वर्षो में सेवा का अधिकार, सूचना का अधिकार, विभिन्न आयोगों के पत्र, शासन प्रशासन की जांच सम्बन्धी प्रकरण तथा प्रमाण पत्रों एवं मूल कार्य भूलेख आदि कार्य समय से पूर्ण नहीं हो पा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम मेले को लेकर नैनीताल पुलिस की अपील, यात्रा से पहले जरूर देखें ट्रैफिक प्लान।

 

जिसके कारण सदस्यों पर शास्तियाँ व अन्य दण्ड आरोपित होने के साथ-साथ कार्यशैली भी धूमिल हो रही है। लेखपाल संघ अब दूसरे विभागों के कार्यों का पूर्णतः परित्याग करने का मन बना चुका है।

 

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम मे उमड़ा आस्था का महासैलाब, देश-विदेश से पहुंच रहे हजारों श्रद्धालु,  किसी भी बैरियर पर नहीं रोके जा रहे भक्त, शटल सेवाओं से हो रहा सुगम आवागमन, SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी की निगरानी में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *