एसएसपी ने गुम हूए लौटाए 14.20 लाख के मोबाइल।

।एसएसपी ने गुम हूए लौटाए 14.20 लाख के मोबाइल।

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

 

 

टिहरी गढ़वाल- जनपद टिहरी की सीआईयू सेल एसएसपी नवनीत भुल्लर की आकांक्षाओं पर एक बार फिर खरा उतरी है। एसएसपी के निर्देश पर सीआईयू की टीम ने पूरे जनपद से खोए 86 मोबाइल देश के विभिन्न राज्यों से रिकवर कर बरामद किए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  अराजक तत्वों पर DM की सख्ती, चार को जिले की सीमा से बाहर किया।

 

 

सभी मोबाइलों की कीमत 14 लाख 20 हजार रुपए बताई गई है। एसएसपी नवनीत भुल्लर ने गुम हुए मोबाइल अपने हाथों से उनके मालिकों को वापस लौटाए हैं। खोए हुए मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने एसएसपी नवनीत भुल्लर और सीआईयू की टीम का आभार व्यक्त किया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री के हल्द्वानी दौरे को लेकर पुलिस मुस्तैद, एसएसपी ने दिए सुरक्षा के सख्त निर्देश।

 

 

 

लोगों ने एसएसपी को कहा कि मोबाइल गुम होने के बाद उन्हें उम्मीद ही नहीं थी कि कभी उनका महंगा मोबाइल फोन वापस मिलेगा, लेकिन पुलिस ने उनके गुम हुए मोबाइल तलाश कर पुलिस की इमेज अपनी नजरों में बदल दी है। एसएसपी ने इस बड़ी कामयाबी पर सीआईयू की टीम को शाबाशी देते हुए पीठ थपथपाई है। मौके पर सीओ नरेंद्र नगर अस्मिता ममगाई, इंस्पेक्टर रितेश शाह मुख्य रूप से उपस्थित रहे।