बागेश्वर से नवनिर्वाचित भाजपा विधायक पार्वती दास ने शपथ ली।

बागेश्वर से नवनिर्वाचित भाजपा विधायक पार्वती दास ने ली शपथ।

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

 

 

देहरादून- सीएम पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा में बागेश्वर विधानसभा से निर्वाचित प्रत्याशी पार्वती दास के शपथ ग्रहण समारोह में प्रतिभाग किया। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने पार्वती दास को विधायक पद की शपथ दिलाई।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री उद्यमशाला चौपाल में 105 ग्रामीणों ने लिया भाग, ऑनलाइन बाजार से जुड़े स्थानीय उत्पाद।

 

 

 

सीएम धामी ने विधानसभा की नव निर्वाचित सदस्य पार्वती दास को शुभकामनाएं दी और बागेश्वर की जनता का आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  गोलज्यू की गाथा अब बड़े पर्दे पर, सीएम धामी ने ‘बाला गौरिया’ का टीजर-पोस्टर किया लॉन्च।

 

 

उन्होंने कहा कि बागेश्वर के इतिहास में पहली बार बागेश्वर की जनता ने महिला प्रत्याशी को अपना विधायक चुना है। बागेश्वर के विकास के लिए स्व. चंदनराम दास द्वारा जिन कार्यों को आगे बढ़ाया गया था, अब इन कार्यों को पार्वती दास तेजी से आगे बढ़ाएंगी। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, सौरभ बहुगुणा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट उपस्थित थे।

kj
tara