चोर समझकर युवक को पोल से बांधा, लाठी-डंडों से इतना पीटा कि हो गई मौत।

चोर समझकर युवक को पोल से बांधा, लाठी-डंडों से इतना पीटा कि हो गई मौत।

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

 

 

दील्ली के नंदनगरी इलाके में चोर समझकर एक युवक को पोल से बांधकर लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटने का मामला सामने आया है. आरोपियों ने युवक की इस कदर पिटाई की कि उसने कुछ ही देर में दम तोड़ दिया।

 

 

दरअसल, पिटाई की वजह से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था. इसी अवस्था में उसे पड़ोसी ने घर पहुंचाया जहां उसकी मौत हो गई. युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया. इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. युवक को पोल से बांधकर पीटने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इधर, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  ठाकुरद्वारा से बाइक पर नाबालिग को रामनगर लाए दो युवा, शोर मचाने पर मस्जिद के पास छोड़कर फरार।

 

 

 

नंदनगरी में सब्जी बेचने का काम करने वाले अब्दुल वाजिद ने पुलिस को बताया कि मंगलवार को उसका 26 वर्षीय बेटा ईसर सुबह करीब 5 बजे घर से निकलकर सुन्दरनगरी की ओर गया था. जब वह जी-4 ब्लॉक पहुंचा तो वहां कुछ लड़कों ने उसे रोक लिया. लडकों ने चोर समझकर उसे खंभे से बांध दिया और उसे लाठी-डंडों से पीटने लगे. जब वाजिद शाम को करीब 6 बजे घर पहुंचा तो उसने देखा कि उसका बेटा बुरी तरह घायल अवस्था में घर के दरवाजे पर पड़ा हुआ है. उसके शरीर पर चोट के गंभीर निशान थे।

यह भी पढ़ें 👉  स्मैक के साथ पकड़ा गया 21 वर्षीय युवक, बनभूलपुरा पुलिस ने दर्ज किया NDPS एक्ट में मुकदमा।

 

 

 

ईसर ने अपने पिता को बताया कि उसे जी-4 ब्लॉक सुंदर नगरी के पास कुछ लड़कों ने रोक लिया था. उसे खंभे से बांध दिया और कुछ देर तक लाठियां से उसकी जमकर पिटाई की. मारपीट के बाद मौके से हमलावर फरार हो गए. ईसर ने कुछ लडकों की पहचान अपने पिता को बताई।

यह भी पढ़ें 👉  स्पा सेंटरों में नियमों की अनदेखी पड़ी भारी, छह सेंटरों पर कार्रवाई, 30 हजार रुपये जुर्माना वसूला।

 

 

उसने बताया कि कुछ देर बाद मौके से पड़ोसी आमिर उसे रिक्शे पर बिठाकर घर ले आया था. पिता वाजिद ने बताया कि घर आने के एक घंटे बाद ईसर ने दम तोड़ दिया. परिजनों ने पीसीआर कॉल कर पुलिस को घटना की जानकारी दी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जीटीवी अस्पताल में रखवा दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है।