भाजपा की बुनियाद को मिला सम्मान! रामनगर में बूथ अध्यक्षों और शक्ति केंद्र संयोजकों के लिए संजय डॉल्बी ने आयोजित किया विशेष समारोह।

भाजपा की बुनियाद को मिला सम्मान! रामनगर में बूथ अध्यक्षों और शक्ति केंद्र संयोजकों के लिए संजय डॉल्बी ने आयोजित किया विशेष समारोह।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पद

 

 

रामनगर। भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक ताकत माने जाने वाले बूथ अध्यक्षों और शक्ति केंद्र संयोजकों को सम्मान देने के लिए रामनगर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। टांडा स्थित नंदन गार्डन में आयोजित इस सम्मान समारोह की अगुवाई राज्य आयोग के सदस्य संजय डॉल्बी ने की। कार्यक्रम में पार्टी के जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने वाले कार्यकर्ताओं को सम्मानित कर उनके योगदान को महत्व दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  शादी की खुशियां मातम में बदलीं! रामनगर में मौत बनकर दौड़ी कार, ऑटो को कई बार पलटाया, महिला की मौत, दूसरी जिंदगी और मौत से जूझ रही।

 

 

 

भाजपा की राजनीति में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को संगठन की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी माना जाता है। चुनाव से लेकर संगठनात्मक गतिविधियों तक बूथ अध्यक्षों और शक्ति केंद्र संयोजकों की भूमिका अहम रहती है। इसी योगदान को केंद्र में रखते हुए आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न मंडलों के पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में बूथ अध्यक्ष और शक्ति केंद्र संयोजक पहुंचे।

यह भी पढ़ें 👉  होटल युवराज में चल रहा था देह व्यापार का कथित कारोबार, पुलिस की छापेमारी से मचा हड़कंप, तीन गिरफ्तार, दो महिलाएं बरामद।

 

 

 

समारोह में मंडल अध्यक्ष घनश्याम शर्मा, तिरुमला मंडल अध्यक्ष बलदेव रावत, नगर मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र खाती सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। वहीं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समारोह में उत्साह और आकर्षण बढ़ाया।

 

 

 

कार्यक्रम में शामिल कार्यकर्ताओं ने इसे अपनी तरह की पहली पहल बताते हुए संजय डॉल्बी की सराहना की। कार्यकर्ताओं का कहना था कि अक्सर बड़े नेताओं और पदाधिकारियों के कार्यक्रम होते हैं, लेकिन संगठन की बुनियाद मजबूत करने वाले बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को समर्पित ऐसा आयोजन उनके मनोबल को बढ़ाने वाला है।

यह भी पढ़ें 👉  "गरीबों के आशियाने उजड़े, अब ताहिर की भूमिका पर उठे सवाल! पूछड़ी के सरकारी जमीन के कथित खेल का मास्टरमाइंड कौन?"

 

 

इस आयोजन के जरिए रामनगर भाजपा में जमीनी कार्यकर्ताओं के सम्मान और संगठनात्मक एकजुटता का संदेश सामने आया।