“दर्दनाक हादसा: बिल्हौर में अरौल थाना क्षेत्र पर एक्सप्रेसवे पर ट्राला हादसा, दो की मौत।

“दर्दनाक हादसा: बिल्हौर में अरौल थाना क्षेत्र पर एक्सप्रेसवे पर ट्राला हादसा, दो की मौत।

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

 

कानपुर के बिल्हौर में अरौल थाना क्षेत्र के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर गुरुवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। इसमें लखनऊ की ओर जा रहा एक तेज रफ्तार ट्राला डिवाइडर तोड़ते हुए नीचे आ गिरा। दुर्घटना में चालक और क्लीनर बुरी तरह घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क पर स्कूली बच्चों की लड़ाई का वीडियो वायरल, SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने लिया तत्काल संज्ञान, कालाढूंगी पुलिस ने बच्चों की पहचान कर बच्चों, परिजनों एवं स्कूल प्रबंधन की काउंसलिंग, परिजनों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही।

 

 

 

सूचना पर पहुंचे पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।अरौल थाना अध्यक्ष प्रेमचंद ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब 6:30 पर एक ट्राला आगरा से लखनऊ की तरफ जा रहा था। अनियंत्रित होकर हाईवे से नीचे बाई पट्टी पर पलट गया है। दुर्घटना में विमलेश कश्यप (25) पुत्र विजयपाल निवासी थाना इटौंजा और प्रकाश (41) पुत्र चंदन सिंह निवासी मथुरा दोनों लोग नीचे दब गए।

मौके पर हाइड्रा को बुलाकर जैसे-तैसे ट्राला के नीचे दबे दोनों को बाहर निकला गया और उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।