दुखद: भारत का रत्न और स्वर कोकिला कहलाने वाली प्रसिद्ध गायिका लता मंगेशकर का 92 साल की उम्र में निधन।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

भारत का रत्न और स्वर कोकिला कहलाने वाली प्रसिद्ध गायिका लता मंगेशकर का 92 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह पिछले 29 दिनों से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थीं। उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद से ही उनका इलाज किया जा रहा था। हालांकि वह कोरोना से जंग जीत चुकी थी, लेकिन उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हो रहा था। रविवार को सुबह उन्होंने आखिरी सांस ली। स्वर कोकिला के निधन से पूरा देश गमगीन है।

 

उनके निधन की खबर से पूरे फिल्मी जगत में शौक की लहर दौड़ गई।लता मंगेशकर का लम्बे समय से बीमार चल रही थी, और उनका उपचार मुंबई के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। उनके निधन की खबर से गायक, अभिनेता, अभिनेत्री, सहित पूरे फिल्मी जगत में गहरा शौक छा गया। अस्पताल से उसके पार्थिव शरीर को उनके निजी आवास पर लाया गया है। जहां उनकेे अंतिम दर्शन करने वाले लोगों का हुजूम लगा हुआ है। उनके निधन बीग बी अमिताभ बच्चन और उनकी पत्नी जया बच्चन ने गहरा शौक व्यक्त करते हुए कहा कि हमने एक अनमोल धरोहर को आज खो दिया। वही उन्होंने कहा कि हमें तो उम्मीद ही नहीं थी लता जी इतनी जल्दी इस दुनिया को अलविदा कह देंगी। उन्होंने कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को शान्ती दे।

 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक गायिका का पार्थिव शरीर पहले उनके घर ले जाया जाएगा। जहां 12 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक अंतिम दर्शनों के लिए उनका पार्थिव देह रखा जाएगा। उसके बाद शिवाजी पार्क में उन्हें राष्ट्रीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *