गौरीकुंड में देर रात, होटल में सिलिंडर फटने से क्षेत्र में मची अफरा-तफरी।

गौरीकुंड में देर रात, होटल में सिलिंडर फटने से क्षेत्र में मची अफरा-तफरी।

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

केदारनाथ यात्रा के मुख्य पड़ाव गौरीकुंड में मंगलवार देर रात हादसा हो गया। यहां एक होटल में सिलिंडर फट गया। इस दौरान कई दुकानें इसकी चपेट में आ गई। वहीं, आग फैलती देख क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि इस दौरान होई जनहानि नहीं हुई। जानकारी के अनुसार, रात करीब 11 बजे सेक्टर अधिकारी गौरीकुंड पंकज राणा एवं सहायक सेक्टर अधिकारी भरत सिंह चौहान ने आपदा कंट्रोल रूम में फोन कर घटना की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही एनडीआरएफ, पुलिस, फायर सर्विस, एसडीआरएफ, वाईएमएफ एवं डीडीआरएफ मौके पर पहुंच गए।

यह भी पढ़ें 👉  किसानों एवं स्वयं सहायता समूहों के लिए उपयोगी होगा ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप-मुख्यमंत्री

 

सभी के सामूहिक प्रयास से आग पर काबू पाया गया एवं होटल व आस-पास मौजूद यात्रियों को अलर्ट कर सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया गया। बताया जा रहा है कि खाना बनाते वक्त आशुतोष सेमवाल की दुकान में सबसे पहले आग लगी। इसके बाद आग अन्य दुकानों से फैलती हुई सिलिंडर तक जा पहुंची जहां एक के बाद एक तीन सिलिंडर फट गए।

यह भी पढ़ें 👉  स्वास्थ्य मंत्री ने फार्मेसी अधिकारियों की मांगों पर दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश।

 

आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बताया कि आग के कारण होटल एवं कुछ यात्रियों का समान भी जल गया है। यात्री एवं होटल कर्मचारी सुरक्षित हैं। धमाके की आवाज सुनते ही सभी होटल से दूर भाग गए थे। राजवार ने बताया कि पुलिस ने सिलिंडर फटने समेत पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

kj
tara