मानसून से पहले नगर पालिका का बड़ा एक्शन, नाले पर बना अवैध शौचालय ध्वस्त, 10 अतिक्रमण हटाए।

मानसून से पहले नगर पालिका का बड़ा एक्शन, नाले पर बना अवैध शौचालय ध्वस्त, 10 अतिक्रमण हटाए।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

रामनगर। मानसून के दौरान जलभराव और संभावित आपदा से बचाव के लिए नगर पालिका परिषद रामनगर ने शनिवार को भवानीगंज क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान कुष्ठ आश्रम के निकट नाले के ऊपर अवैध रूप से बने शौचालय को जेसीबी की मदद से ध्वस्त कर दिया गया। इसके साथ ही मार्ग पर किए गए 10 अवैध अतिक्रमणों को भी हटाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सीएम धामी ने किया केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का स्वागत, किसानों के मुद्दों पर बढ़ी उम्मीदें

 

 

 

नगर पालिका अधिकारियों ने बताया कि बारिश के मौसम में नालों की सफाई और जल निकासी को बाधारहित बनाए रखना प्राथमिकता है। नालों पर अवैध निर्माण होने से जलभराव और बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न होने का खतरा बढ़ जाता है। इसी को देखते हुए यह अभियान चलाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  अंधेरी रात, उफनती नहर और जिंदगी-मौत की जंग… नैनीताल पुलिस के जवानों ने बचाई 35 वर्षीय युवक की जान।

 

 

पालिका ने स्पष्ट किया कि शहर में जल निकासी मार्गों पर किए गए अवैध कब्जों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा। साथ ही लोगों से अपील की गई कि वे नालों और सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण न करें, ताकि मानसून के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

kj
tara