“नैनीताल में यातायात व्यवस्था को सुधारने की दिशा में बैठक,: जिलाधिकारी वंदना की अध्यक्षता में विभिन्न स्थानीय संगठनों और अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श”।

ख़बर शेयर करें -

“नैनीताल में यातायात व्यवस्था को सुधारने की दिशा में बैठक: जिलाधिकारी वंदना की अध्यक्षता में विभिन्न स्थानीय संगठनों और अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श”

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

 

जिलाधिकारी वंदना की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय नैनीताल में माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशो के क्रम में नैनीताल नगर मे टैक्सी ,टैक्सी बाईक एव यातायात व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित ढंग से संचालन के सम्बन्ध में योजित पीआईएल के अनुपालन के सम्बन्ध में टैक्सी एव टैक्सी बाईक यूनियन,व्यापार मंडल के पदाधिकारी एव पुलिस विभाग,नगर पालिका नैनीताल के अधिकारिंयो के साथ विचार विमर्श कर विभिन्न हितधारकों के सुझाव लिए गये।

यह भी पढ़ें 👉  निरीक्षण में लापरवाही उजागर, 2 कर्मियों का वेतन रोका; BEO पर भी कार्रवाई के निर्देश।

 

 

डीएम ने कहा सभी के सुझाव-विचारो को गठित कमेठी के सम्मुख प्रस्तुत करते हुए समीक्षा के उपरांत माननीय उच्च न्यायालय के सम्मुख प्रस्तुत किया जाएगा ताकि माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशो मे नैनीताल नगर मे टैक्सी ,टैक्सी बाईक एव यातायात को सुव्यवस्थित ढंग से संचालन किया जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस की मध्यस्थता से मदरसन विवाद खत्म, श्रमिकों ने अनशन तोड़ा, लालकुआं की मदरसन कंपनी में सुलह, 12 मांगें मानी गईं, काम पर लौटे मजदूर SSP डॉ. मंजुनाथ टीसी ने सराहा श्रमिकों का धैर्य,  हिंसा की साजिश नाकाम, उपद्रवियों पर पुलिस की सख्त कार्यवाही, कानून व्यवस्था से खिलवाड़ नहीं सहेंगे—अराजक तत्वों को पुलिस की कड़ी चेतावनी।

 

 

 

बैठक में एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा,अपर जिलाधिकारी फिंचा राम चौहान,सीओ ट्रैफ़िक एसएस गर्बयाल, आरटीओ संदीप सैनी,पुलिस टीआई आदेश कुमार, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी आलोक उनियाल, होटल एसोसिएशन अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट, दीपक मटियाली, मल्लीताल व्यापार मंडल अध्यक्ष किशन सिंह नेगी, महामंत्री त्रिभुवन फरतियाल, उपाध्यक्ष राजेश वर्मा,बाइक यूनियन के अध्यक्ष संजू, तारिक के अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थिति थे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में कमल कफलटिया समेत सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स पर पत्रकारों का वार, छवि धूमिल करने वालों पर कार्यवाही की गुहार लेकर पत्रकारों ने SSP NAINITAL को दिया ज्ञापन,  SSP बोले— पत्रकारों की सुरक्षा-सम्मान सर्वोपरि, नहीं बख्शे जाएंगे दोषी, होगी कड़ी कार्यवाही।