नेवलों के बाल से ब्रश बनाने वाले कारखाने पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार।

नेवलों के बाल से ब्रश बनाने वाले कारखाने पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

मेरठ पुलिस ने वन्य जीव तस्करी मामले के संज्ञान में आने पर ब्रश बनाने के कारखाने पर छापे में भारी संख्या में नेवलों के बाल बरामद किए गए हैं। आपको बताते चलें कि लंबे समय से नेवलों की तस्करी कर उनके बाल से पेंटिंग के ब्रश तैयार किए जाते थे इन्हें भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी सप्लाई किया जाता था पुलिस ने इस सिलसिले में कारखाने से दो लोगों को गिरफ्तार किया है परंतु कारखाने का मालिक और कुछ कारीगर पुलिस को गच्चा देकर फरार होने में कामयाब रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  अपराधियों पर कहर, साइबर ठगों पर प्रहार! SSP NAINITAL डॉ. मंजुनाथ टीसी की सटीक रणनीति से अंतर्राष्ट्रीय साइबर सिंडिकेट का खेल खत्म, 05 करोड़ की ठगी में लिप्त, नैनीताल पुलिस, SOG व साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में सरगना समेत 6 गिरफ्तार, 2 किशोर संरक्षण में, भारी मात्रा में मोबाइल, 12 सिम, चेक बुक, आईपैड सहित कई सामग्री बरामद।

 

 

 

 

मेरठ के लिसाड़ी थाना क्षेत्र के लोहरपुरा में मुखबिर की सूचना पर पुलिस द्वारा ब्रश बनाने के कारखाने पर छापामार कार्रवाई किए जाने से इस कारोबार से जुड़े लोगों में बुरी तरह से हड़कंप मच गया। पूरे होमवर्क के साथ छापा मार कार्यवाही करने पहुंची पुलिस ने चारों तरफ से कारखाने को घेर लिया और भीतर छापे मारी करते हुए भारी संख्या में नेवलों के बालों की बरामदगी की। पुलिस ने इस सिलसिले में कारखाने में ब्रश तैयार करने वाले दो कारीगर भी गिरफ्तार किए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  पहले बने थे शेर, अब बने बिल्ली, बीच सड़क डंडे लहराकर दहशत फैलाने वालों पर SSP मंजुनाथ का शिकंजा 15 चिन्हित, 08 बालिगों पर कार्रवाई, 07 नाबालिगों की काउंसलिंग, परिजनों पर भी कार्रवाई, वाहन सीज SSP का दो टूक संदेश—“गुंडागर्दी, हुड़दंग और अराजकता बर्दाश्त नहीं, कानून तोड़ोगे तो कार्रवाई भारी पड़ेगी।

 

 

 

 

कोतवाली पुलिस क्षेत्राधिकारी अमित कुमार राय ने जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर की सूचना पर छापामार कार्यवाही में भारी तादाद में तैयार तथा तैयार किया जा रहा माल बरामद किया है। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि इससे पहले भी लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में वन्य जीवों की तस्करी के कई मामले प्रकाश में आ चुके हैं। छापे के दौरान फैक्ट्री स्वामी अपने कई अन्य कारीगरों के साथ पुलिस को चकमा देकर फरार होने में कामयाब हो गया पुलिस जोरशोर से जिन की तलाश में जुटी हुई है।

kj
tara