उत्तराखंड में एक बार फिर सेमौसम बिगड़ने के मिले संकेत।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

रुद्रपुर – उत्तराखंड में फिर से एक बार मौसम बिगड़ने के संकेत मिले हैं। राज्य में बारिश और बर्फबारी से जनजीवन प्रभावित हो सकता है। मौसम विभाग ने इस बात के संकेत दिए हैं। वही बारिश और बर्फबारी से ठंड बढ़ने के आसार नजर आ रहे हैं। पिछले दिनों भी मौसम ने करवट बदली थी जिसके बाद बारिश और बर्फबारी हुई थी।अब नौ फरवरी से फिर एक बार उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। वही मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि नौ फरवरी से उत्तराखंड में भारी बारिश और बर्फबारी शुरू हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  CM धामी के स्वागत में जुटे मंत्री-विधायक और जनप्रतिनिधि।

 

मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक उत्तराखंड में मौसम फिर एक बार करवट बदल सकता है। वही बारिश और बर्फबारी से तापमान में गिरावट आने के संकेत दिए हैं। जिसके बाद ठंड का कहर और बढ़ सकता है। आपकों बता दें कि उत्तराखंड में इस समय चुनावी संग्राम जोरों पर है। जिसके बाद विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों की चिंता और बढ़ गई है। अगर मौसम खराब हुआ तो उनका चुनावी प्रचार प्रभावित हो सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव ने सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के दिए निर्देश

ख़बर शेयर करें -
kj
tara

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *