सड़क हादसा : तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर सड़क के किनारे पेड़ से जा टकराई, हादसे के चारों लोग गंभीर रूप हूये घायल।

सड़क हादसा : तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर सड़क के किनारे पेड़ से जा टकराई, हादसे के चारों लोग गंभीर रूप हूये घायल।

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

नैनीताल जिले के चोरगलिया थाना क्षेत्र में आज बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक हल्द्वानी-सितारगंज हाईवे पर तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर सड़क के किनारे पेड़ से जा टकराई हादसे के वक्त कार में चार लोग सवार थे, चारों को गंभीर रूप से चोटें आई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  तमंचा और कारतूस लेकर घूमना पड़ा भारी, रामनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

 

 

चोरगलिया थाना प्रभारी भगवान सिंह मेहर ने बताया कि हल्द्वानी आर्मी कैंटीन से सामान लेकर सितारगंज का एक परिवार अपनी कार से हल्द्वानी से सितारगंज जा रहा था. जानकारी के मुताबिक कार कृष्ण कुमार चला रहे थे। उन्हें नींद की झपकी आई और तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर सीधे सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी के विजन को धरातल पर उतार रहा राज्य संपत्ति विभाग, आधुनिकता के साथ पर्यावरण संरक्षण पर फोकस।

 

 

कार की रफ्तार का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पेड़ से टकराने के बाद कार के परखच्चे उड़ गए. राहगीरों ने तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बड़ी मुश्किल से कार सवार लोगों को बाहर निकाला. सभी लोग कार में बुरी तरह से फंसे हुए थे।

यह भी पढ़ें 👉  पहले बने थे शेर, अब बने बिल्ली, बीच सड़क डंडे लहराकर दहशत फैलाने वालों पर SSP मंजुनाथ का शिकंजा 15 चिन्हित, 08 बालिगों पर कार्रवाई, 07 नाबालिगों की काउंसलिंग, परिजनों पर भी कार्रवाई, वाहन सीज SSP का दो टूक संदेश—“गुंडागर्दी, हुड़दंग और अराजकता बर्दाश्त नहीं, कानून तोड़ोगे तो कार्रवाई भारी पड़ेगी।

 

 

पुलिस ने सभी घायलों को हल्द्वानी के हॉस्पिटल में भर्ती कराया है. घायलों में 45 साल के कृष्ण कुमार, उनकी पत्नी देवकी देवी और दो बच्चे शामिल हैं। घटना के बाद पुलिस मौके पर क्रेन मंगवाकर गाड़ी को निकाल कर थाने ले गई है।

kj
tara