कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने जागेश्वर पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे को लेकर चल रही तैयारियों का निरीक्षण किया।

ख़बर शेयर करें -

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने जागेश्वर पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे को लेकर चल रही तैयारियों का निरीक्षण किया।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

अल्मोड़ा, 7 अक्तूबर 2023
कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने आज जागेश्वर पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे को लेकर चल रही तैयारियों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में चल रहे साफ सफाई, रंग रोगन जैसे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने फ्लीट रूट का भी निरीक्षण किया तथा इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  हेमकुंट साहिब यात्रा 2026 को लेकर तैयारियां तेज, मुख्यमंत्री को पहले जत्थे के विदाई समारोह का निमंत्रण।

 

 

इसके पश्चात कुमाऊं कमिश्नर शौकियाथल हेलीपैड पहुंचे जहां उन्होंने हेलीपैड के लिए की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधितों को निर्देशित किया कि सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी हो जाएं तथा कहा कि सभी अधिकारी सौंपे गए दायित्वों का पालन तत्परता से सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में कमल कफलटिया समेत सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स पर पत्रकारों का वार, छवि धूमिल करने वालों पर कार्यवाही की गुहार लेकर पत्रकारों ने SSP NAINITAL को दिया ज्ञापन,  SSP बोले— पत्रकारों की सुरक्षा-सम्मान सर्वोपरि, नहीं बख्शे जाएंगे दोषी, होगी कड़ी कार्यवाही।

 

 

 

इस दौरान जिलाधिकारी विनीत तोमर समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

 

जिला सूचना अधिकारी अल्मोड़ा।