काशीपुर पहुंचने पर फिल्म अभिनेत्री शैरी अग्रवाल का जोरदार स्वागत हुआ।

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर पहुंचने पर फिल्म अभिनेत्री शैरी अग्रवाल का जोरदार स्वागत हुआ।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान स्वागत 

काशीपुर में आज स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत अभियान के तहत काशीपुर नगर निगम सभागार में पहुंची फिल्म अभिनेत्री शैरी अग्रवाल का जोरदार स्वागत हुआ इस दौरान अभिनेत्री शैरी अग्रवाल को नगर निगम द्वारा सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। आपको पता तो चले कि कार्यक्रम में संबोधित करते हुए फिल्म अभिनेत्री शैरी अग्रवाल ने स्वच्छता एवं पर्यावरण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि शहर को खूबसूरत बनाने के लिए प्लास्टिक का प्रयोग बंद करना होगा।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डायरेक्ट सेलिंग महिला उद्यमिता समिट 2025 में की शिरकत।

 

 

 

स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत अभियान के तहत काशीपुर नगर निगम में पहुंची अभिनेत्री शैरी अग्रवाल ने कहा कि भारत सरकार ने बेन. यूज इससे बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अकेले कोई कार्य सफल नहीं होता, हम सब मिलकर ही शहर को खूबसूरत बना सकते हैं। अभिनेत्री शैरी अग्रवाल ने कहा कि प्लास्टिक को जलाने से जहरीली गैस निकलती है, जो कि हानिकारक होती है। उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ व स्वस्थ बनाने के लिए सिंगल प्लास्टिक यूज को जड़ से खत्म करना होगा।

यह भी पढ़ें 👉  रंगभरी एकादशी पर निकला राधा-कृष्ण जी का भव्य डोला।

 

 

 

उन्होंने वायु और जल प्रदूषण, सिंगल प्लास्टिक यूज के दुष्प्रभाव तथा स्वच्छता एवं पर्यावरण के लिए लोगों को जागरूक किया। इस मौके पर मेयर ऊषा चौधरी, नगर आयुक्त विवेक राय, सहायक नगर आयुक्त यशवीर राठी सहित निगम के पार्षद व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।