नाबालिग लड़की का, उसके ही छह दोस्तों ने किया गैंगरेप, सभी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

नाबालिग लड़की का, उसके ही छह दोस्तों ने किया गैंगरेप, सभी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

राची-  झारखंड प्रदेश से दोस्ती जैसे भरोसेमंद रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है प्रदेश के थाना क्षेत्र इटकि में 15 वर्षीय नाबालिग लड़की का उसके ही छह दोस्तों ने गैंगरेप कर दिया। इनमें पांच लड़के नाबालिग जबकि एक दरिंदा वयस्क है। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया है। पांच नाबालिगों को बाल सुधार गृह और एक वयस्क आरोपी को जेल भेजा दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  काठगोदाम पुलिस का एक्शन: नौ मुकदमों में नामजद मनीष छह महीने के लिए जिला बदर, गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत कार्रवाई।

 

 

पीड़िता ने पुलिस को दिए गए अपने बयान में बताया कि उसका दोस्त उसे घुमाने के नाम पर पहले ट्रेन से लोहरदगा ले गया वहां से लौटने के बाद शाम में स्कूटी से इटकी के एक जंगल ले गए और वहां उसके साथ पूरी रात हैवानियत की। लड़की बेहोश हो गई तो सभी दोस्त उसे जंगल में ही छोड़कर भाग निकले। सुबह होश आने पर पीड़िता ने खुद को अर्धनग्न अवस्था में पाया। उसने किसी तरह थाना पहुंचकर पुलिस को पूरी घटना बताई।

यह भी पढ़ें 👉  पीरूमदारा में हफ्ता वसूली का सनसनीखेज आरोप, बाजार ठेकेदार से मांगे ₹10 हजार साप्ताहिक! जान से मारने की धमकी देने का भी दावा।

 

 

पीड़िता ने अपना मर्माहत बयान में कहा, मैंने सोचा भी नहीं था कि जिन दोस्तों पर इतना भरोसा करती हूं वही मेरे साथ इस तरह का घिनौना व्यवहार करेंगे।

 

 

पुलिस ने पीड़िता के बयान पर पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज करने के बाद सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें से सिर्फ एक आरोपी पवन मुंडा उर्फ बिट्टू बालिग है, जिसे जेल भेजा गया है। वह नगड़ी थाना क्षेत्र के हरही गांव का निवासी है, पांच अन्य आरोपी इटकी थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों का रहनेवाला है।

यह भी पढ़ें 👉  "पहले हत्या, फिर आत्महत्या की कहानी! रामनगर में नवविवाहिता की मौत के मामले में पति समेत चार गिरफ्तार”

 

 

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता का मेडिकल टेस्ट करा लिया गया है। अब कोर्ट के निर्देश पर आरोपियों पर सख्ती से आगे की कार्रवाई की जाएगी।