प्रेमी ने की प्रेमिका उषा देवी की हत्या, पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को किया गिरफ्तार।

प्रेमी ने की प्रेमिका उषा देवी की हत्या, पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

प्रेमी ने की प्रेमिका उषा देवी की हत्या, पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को किया गिरफ्तार।

 

उधम सिंह राठौरप्रधान संपादक

 

बरेली के सीबी गंज में उषा देवी की हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा किया है कि यह हत्या उसी के प्रेमी ढाकन लाल ने की थी। ढाकन लाल एक मंदिर का पुजारी है और पिछले 18 साल से उषा देवी के साथ रिलेशन में था। मंदिर से जो भी चढ़ावा आता था, वह उसे उषा के साथ आधा-आधा बांटता था। लेकिन अब वह इस रिश्ते से पीछा छुड़ाना चाहता था।

यह भी पढ़ें 👉  पत्नी की फोटो पर अश्लील कमेंट करना पड़ा भारी, फर्जी इंस्टाग्राम ID बनाने वाला गिरफ्तार।

 

ढाकन लाल का षड्यंत्र

गांव में उषा देवी और ढाकन लाल के संबंध के बारे में चर्चा होने लगी थी। ढाकन लाल उषा देवी का भरण पोषण करता था, जिससे उसके घरवाले नाराज थे। इस कारण ढाकन लाल ने उषा देवी की हत्या करने का षड्यंत्र रचा। उसने 19 जुलाई को शाम 7 से 9 बजे के बीच उषा देवी का गला दबाकर हत्या कर दी और शव को मंदिर के पास फेंक दिया।

यह भी पढ़ें 👉  भारत सरकार' का बोर्ड, नीली बत्ती और एयरगन; नैनीताल पुलिस की सघन चेकिंग में धरा गया फर्जी I.B. अधिकारी! SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर चप्पे-चप्पे पर चेकिंग का असर; हल्द्वानी में रौब झाड़ता रामपुर का शातिर युवक फर्जी ID कार्ड और कार समेत गिरफ्तार।

 

शव को ठिकाने लगाने में असफल

उषा देवी के शव को छुपाने के लिए ढाकन लाल ने गड्ढा भी खोद लिया था। लेकिन रात के समय लोगों के आने-जाने की वजह से वह शव को दफना नहीं पाया। 20 जुलाई को सुबह फिर से उसने शव को दफनाने की कोशिश की, लेकिन इस बार भी असफल रहा। मंदिर पर आने वाले लोगों ने सुबह करीब 11 बजे शव को देखा और हड़कंप मच गया। ढाकन लाल ने ही शव मिलने की सूचना उषा देवी के बेटा-बेटी को दी। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।