आम आदमी पार्टी के *वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष एसपीएस रावत* का जल्द ही दिल्ली दौरा होगा तय।

आम आदमी पार्टी के *वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष एसपीएस रावत* का जल्द ही दिल्ली दौरा होगा तय।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ मोदी सरकार के द्वारा षड्यंत्र को पर्दाफाश करने के लिए आम आदमी पार्टी के *वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष एसपीएस रावत* का जल्द ही दिल्ली दौरा तय होगा, जिसमें उनकी मुलाकात *राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल* व अन्य नेताओं से होना निश्चित हुआ है। रावत के दिल्ली पहुंचने पर राजनीति गरमा सकती है उन्होंने केंद्र सरकार को आडे हाथों लेते हुए कहा कि *पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया व वर्तमान मे धरातल पर जुड़े हुए व्यक्ति राज्यसभा के सांसद उत्तर प्रदेश के प्रभारी संजय सिंह* के गिरफ्तारी के बाद उत्तराखंड ही नहीं पूरा देश भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ एकजुट मुखर हो कर खड़ा हो चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  काठगोदाम पुलिस का एक्शन: नौ मुकदमों में नामजद मनीष छह महीने के लिए जिला बदर, गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत कार्रवाई।

 

 

 

इसी संदर्भ में *श्री एस पी एस रावत जी* आम आदमी पार्टी सहित देश के अन्य बड़े नेताओं से मुलाकात करेंगे। उन्होंने कहा कि *सत्य की जीत होगी* आम आदमी पार्टी के नेताओं को मोदी सरकार सरासर झूठे मुकदमों में फंसा कर अपने को बचाना चाहती है क्योंकि भ्रष्टाचार के मामले मे बीजेपी वह उनके सहयोगी चरम पर है, जितने भी नेताओं ने भ्रष्टाचार किया है अगर वह बीजेपी में शामिल हो गए हैं तो उनको भ्रष्टाचार में क्लीन चिट मिल गई है *समझ में नहीं आता कि वह कौन सी वाशिंग मशीन बीजेपी ने तैयार की है कि जो भ्रष्टाचार करके आते हैं और भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो जाते हैं तो उसके बाद निर्दोष साबित हो जाते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में वन विभाग का महाएक्शन, राष्ट्रीय एकता दिवस पर 81 अवैध निर्माणों पर चला बुलडोजर, 1100 जवानों ने घेरा पूरा इलाका।

 

 

 

वही आम आदमी पार्टी के नेता जो भ्रष्टाचार के खिलाफ लामबंद थे और भ्रष्टाचार के खिलाफ भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए पार्टी *आदरणीय केजरीवाल* ने बनाई थी उसको धूमिल करने की योजना बीजेपी कर रही है क्योंकि पूरा देश आज *अरविंद केजरीवाल* के साथ खडी है, इसलिए बीजेपी भयभीत होकर *अरविंद केजरीवाल* व उनके साथियों पर दाग लगाना चाहती है। जिसको आम आदमी पार्टी के नेता पूरे देश में सहन नहीं करेंगे झूठ का पर्दाफाश करके रहेंगे।