ग्राम विकास अधिकारी को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 80,000/- रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा।

ख़बर शेयर करें -

ग्राम विकास अधिकारी को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 80,000/- रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

घटना बांसवाड़ा जिले की तलवाड़ा की है जहां तलवाड़ा पंचायत समिति के विकास अधिकारी पूरणमल को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 80000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

 

 

 

इस बारे में जानकारी देते हुए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक हेमंत प्रियदर्शी ने बताया कि ब्यूरो के पास एक शिकायत आई थी जिसमें शिकायतकर्ता ने वीडीओ पर आरोप लगाते हुएकहा था कि ग्राम पंचायत कूपड़ा के विभागीय निरीक्षण के दौरान स्वीकृत किए कार्याें की यू.सी.-सी.सी. में एक करोड़ 50लाख की बकाया भुगतान राशि के एवज में किए गए कार्यों में कमियां बताकर दो प्रतिशत कमीशन के अनुसार 3 लाख रुपये की रिश्वत शिकायतकर्ता से मांगी गई थी कमीशन नहीं देने पर निरीक्षण में कमियां बताकर शिकायतकर्ता को निलम्बित करने की धमकी तथा विभागीय कार्रवाई करने की धमकी भी दी जा रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  अपराध गोष्ठी में पुलिस कप्तान मंजूनाथ टीसी ने अधिकारियों के कसे पैंच* *जनता और महिला सुरक्षा सर्वोपरि — पुलिस कर्मियों को दिया सख्त अल्टीमेटम*

 

 

 

शिकायतकर्ता की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की जिला बांसवाड़ा इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजीव जोशी के नेतृत्व में शिकायत की सच्चाई की जांच की गई तत्पश्चात आरोपी के खिलाफ जाल बिछाया गया और आरोपी पूरणमल मीणा पुत्र रामखिलाड़ी मीणा निवासी मालवीया नगर, पुलिस थाना कोतवाली, जिला अलवर हाल विकास अधिकारी पंचायत समिति तलवाड़ा, जिला बांसवाड़ा को शिकायतकर्ता से 80 हजार रुपये की राशि रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस का सख्त संदेश महिलाओं की सुरक्षा सर्वोपरि* *ड्रामा खत्म, कार्यवाही शुरू: धरने की आड़ में कार्यवाही बचना चाहता था महिला और बच्चों के साथ बेरहमी से मारपीट करने वाला प्रधान* *एसएसपी के कड़े रुख से तत्काल मुकदमा पंजीकृत*

 

 

 

आपको बता दें कि आरोपी विकास अधिकारी द्वारा शिकायत की सच्चाई की जांच के दौरान भी शिकायतकर्ता से 70 हजार रुपये रिश्वत के रूप में ले लिए गए थे। आरोपी पूरणमल मीणा से पूछताछ जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  *सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक खबरों से सावधान रहें* *शराब के नशे में चालान, पुलिस ने जिम्मेदार परिजनों/ दोस्तो को सकुशल सुपुर्द, मेडिकल परीक्षण* *CCTV फुटेज में दिखी सच्चाई, युवक दोस्तो संग भट्टी से शराब की बोतल लेते नजर आया, देर रात तक दोस्तों के साथ मौज मस्ती पार्टी*