जनपद में सामान्य निर्वाचन 2022 की मतदान प्रकिया की सभी तैयारियां पूर्ण।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

हल्द्वानी 12 फरवरी 22  जनपद में सामान्य निर्वाचन 2022 की मतदान प्रकिया की सभी तैयारियां एमबी डिग्री कॉलेज में पूर्ण कर ली गई है। इसके तहत जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल की मौजूदगी में दुरूस्थ क्षेत्रों की 24 पोलिंग पार्टियों को शनिवार को एमबीजीआईसी के मैदान से रवाना किया। श्री गर्ब्याल ने कहा कि पीठासीन अधिकारी/मतदान अधिकारी को जो दायित्व दिये गये है वे उन दायित्वों को जिम्मेदारी के साथ पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि सम्बन्धित मतदान टोलियां से कहा कि आपस में समन्वय बनाये रखने के लिए व्हाट्सप ग्रुप अवश्य बना लें तांकि सूचनाओं का आदान-प्रदान हो सके।

यह भी पढ़ें 👉  *🚔 नई तेजतर्रार लेडी कमांडर आईजी निवेदिता ने संभाला कुमाऊँ की कमान* *💥एक्शन प्लान: साइबर अपराध, नशा तस्करी और महिलाओं के खिलाफ अपराध होंगे निशाने पर* *🔥 "कैंची धाम मेले से पहले आईजी का बड़ा निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम यातायात पर विशेष जोर"*

 

उन्होने कहा कि मतदान शुरू होने से पहले 01 घण्टे पूर्व ही सभी व्यवस्थाऐ पूर्ण कर लें साथ ही ईवीएम, तथा वीवीपैट से कतई छेड़छाड़ न करें, इसके अलावा मतदाता सूची, मतदान रजिस्टर, सील, टैग व महत्वपूर्ण दस्तावेज आदि सामग्री भली-भंाति चैक करने के उपरान्त ही अपने गन्तव्यों को प्रस्थान करें। उन्होंने कहा कि कई दुरूस्थ क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहती है इस हेतु विशेष सर्तकता बरतें साथ ही मतदान दिवस पर मतदान अभिकर्ताओं की उपस्थिति मे मौक पोल करने के उपरान्त ही मतदान प्रक्रिया शुरू कराना सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़ें 👉  स्पा की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा! पुलिस का बड़ा छापा, सेक्स रैकेट का भंडाफोड़।

 

साथ ही यदि किसी प्रकार की समस्यायें उत्पन्न होती है तो चुनाव से जुडे उच्च अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर समस्याओें का निराकरण करें तांकि चुनाव बाधित ना हो। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. संदीप तिवारी, संयुक्त मजिस्टेªट प्रतीक जैन, उपजिलाधिकारी योगेश मेहरा, तहसीलदार प्रियंका रानी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *