मटकोटा दिनेशपुर मार्ग में सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की ट्रक के नीचे आने से हुई दर्दनाक मौत।

ख़बर शेयर करें -

मटकोटा दिनेशपुर मार्ग में सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की ट्रक के नीचे आने से हुई दर्दनाक मौत।

 

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

दिनेशपुर। खूनी सड़क मटकोटा दिनेशपुर मार्ग में सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति का ट्रक के नीचे सर आने से हुई मौत । वही दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया हैं। इस दौरान आनन फानन में घायल को निजी हॉस्पिटल पहुंचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं।

यह भी पढ़ें 👉  *बकरीद और पर्यटन सीजन पर SSP मंजुनाथ TC का अलर्ट:* *देवभूमि में अराजकता बर्दाश्त नहीं: बकरीद, चारधाम यात्रा और पर्यटन सीजन को सकुशल संपन्न करना हमारी प्राथमिकता* *किसी भी अच्छा या व्यक्ति द्वारा कानून से खिलवाड़ किया तो होगी कड़ी कार्यवाही, चप्पे-चप्पे पर पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बल तैनात* *सांप्रदायिक सौहार्द बनाये रखने की अपील, सार्वजनिक स्थानों, सड़कों, गली, लिंक रोड, मैदान में नमाज़ और सार्वजनिक कुर्बानी पर रोक, सोशल मीडिया पर पैनी नजर*

 

 

 

जानकारी के अनुसार चंदन नगर निवासी सुभाष दफादर पुत्र नगेंद्र दफादर अपने मित्र सुजीत बैरागी निवासी काली नगर के साथ अपने निजी काम से हल्द्वानी जा रहा था। इस दौरान मटकोटा दिनेशपुर मार्ग जयनगर नं. 4, के पास पीछे से एक ट्रक संख्या यूपी 32 जीएन 4069 ने टक्कर मार दी। टक्कर से मोटरसाइकिल संख्या यूके 06 एएम 6083 अनियंत्रित हो जाने से पीछे बैठा सुभाष दफादर मोटर साइकिल के पीछे से छिटककर ट्रक के नीचे आ गया।

यह भी पढ़ें 👉  नई दिल्ली में ‘अपनापन’ पुस्तक का लोकार्पण, मुख्यमंत्री धामी रहे मौजूद

 

 

 

 

जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सुजीत बैरागी गंभीर रूप से घायल हो गया। वही आनन फानन में घायल को निजी हॉस्पिटल पहुंचाया। सूचना पर पुलिस ने मृतक को कब्जे में लेकर पंचामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं। उधर सड़क दुर्घटना से मौत होने से लोगो में आक्रोश देखने को मिला