सीडीओ ने करी कूड़ा निस्तारण के प्रयासों की सराहना, पहुंचे पम्पापुरी वेस्ट वारियर्स के कार्यालय।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

रामनगर पहुंचे जिले के मुख्य विकास अधिकारी डॉ.संदीप तिवाड़ी के द्वारा नगरपालिका के साँथ ही पम्पापुरी स्तिथ वेस्ट वैरियर रामनगर (संस्था देहरादून)अध्ययन केंद्र का निरीक्षण किया गया, निरिक्षण करते हुऐ कूड़ा निस्तारण हेतु वेस्ट वैरियर के प्रयासों की प्रशंसा की।श्री तिवाड़ी ने कूड़े के निस्तारण के संदर्भ में वेस्ट वैरियर संस्था के द्वारा किये जाने वाले कार्यो के बारे में वेस्ट वैरियर ज्ञानदीप,सभासद भुवन सिंह डंगवाल व नगरपालिका ईओ भरत त्रिपाठी से विस्तार से जानकारी ली,तथा केंद्र में लोगो को कूड़े के प्रति जागरूक करने व कूड़ा निस्तारित करने के उपायों को लेकर संस्था व पालिका के प्रयासों की सराहना की।श्री ज्ञानदीप व अन्य वेस्ट वैरियर द्वारा भविष्य मे कूड़े को रिसाईकलिंग करने व इसके लगातार हो रहे विस्तार पर चर्चा की।

यह भी पढ़ें 👉  “ऑपरेशन प्रहार” के तहत नशे में ड्राइविंग पर पुलिस का सख्त एक्शन।

 

 

जिसमे कूड़े को इकठ्ठा कर उसकी रिसाईकलिंग और महिला समूह को इस कार्य मे शामिल होने की बात रखी गयी,इस अवसर पर, ईओ भरत त्रिपाठी,क्षेत्रीय सभासद भुवन सिंह डंगवाल, स्थानीय निवासी,जिला विकास अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, सहित बड़ी संख्या मे संस्था के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।बातचीत मे सभासद भुवन सिंह डंगवाल द्वारा बताया गया की मुख्य विकास अधिकारी जी के साँथ हुई वार्ता के दौरान उन्होने वार्ड की साफ सफाई और स्वछता के लिए नगरपालिका कर्मचारियों, सभासद व वार्ड के लोगो को शुभकामनायें दी।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में सीएम धामी का सद्भाव संदेश, ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ को बताया भारत की पहचान।

 

 

जिन्होंने वार्ड -1 को  एक आदर्श वार्ड के रूप मे प्रस्तुत किया व बताया गया पिछले वर्ष रामनगर नगरपालिका पुरे कुमाऊ क्षेत्र मे प्रथम स्थान पर रही, जिसका श्रेय रामनगर नगरपालिका व सभी सफाई कर्मचारियों को जाता है,सभासद द्वारा मुख्य विकास अधिकारी को बताया गया कूड़े के संबंध मे बिच बिच मे वार्ड मे मीटिंग रखी जाती है, कूड़े से खाद या अन्य रिसायकलिंग बताई जाती है, जिससे कूड़े का इस्तेमाल सही उपयोग मे लाया जा सके व इसे फैलने से रोका जा सके।जिसकी मुख्य विकास अधिकारी द्वारा प्रसंसा की गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *