पीएनजी महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव हेतु प्रत्याशियों ने किए लुभावने वादे।

ख़बर शेयर करें -

पीएनजी महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव हेतु प्रत्याशियों ने किए लुभावने वादे।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

*रामनगर। पीएनजी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामनगर में 7 नवंबर को होने वाले छात्र संघ चुनाव के लिए आम सभा का आयोजन किया गया। छात्र छात्राओं को लुभाने के लिए प्रत्याशियों ने विभिन्न वादे किए।मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रोफेसर एस.एस.मौर्य ने बताया कि आम सभा में अध्यक्ष पद हेतु हीरा सिंह भण्डारी व ललित कड़ाकोटी,छात्र उपाध्यक्ष हेतु शिवांग रस्तोगी व भास्कर सत्यावली एवं छात्रा उपाध्यक्ष हेतु नीलम मनराल व दीक्षा बेलवाल,सचिव पद हेतु मनोज नेगी,चेतन पन्त व रोहित रावत संयुक्त सचिव पद हेतु दीपक नेगी,कोषाध्यक्ष पद हेतु नैतिक करगेती व रोहित कुमार पुत्र जीवन चन्द्र,कला संकाय प्रतिनिधि में प्राची बंगारी,विश्वविद्यालय प्रतिनिधि हेतु केवल सिंह व पीयूष जोशी ने अपने अपने अंदाज में विचार रखे।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल-नौकुचियाताल में होंगे बड़े बदलाव, सौंदर्यीकरण और सुविधाओं पर करोड़ों की योजनाएं

 

 

 

आम सभा की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो.एम.सी.पाण्डे ने की। मंच संचालन डॉ.डी.एन.जोशी ने किया। महाविद्यालय प्रशासन ने छात्र संघ निर्वाचन हेतु तैयारियां पूरी कर ली है।कल 7 नवम्बर को सुबह 8:00 बजे से अपरान्ह 2:00 बजे तक मतदान होगा। अपराह्न 3:00 बजे से मतगणना एवं परिणामों की घोषणा की जाएगी। परिणामों की घोषणा के तत्काल बाद प्राचार्य द्वारा विजयी छात्र संघ पदाधिकारियों को शपथ दिलाई जाएगी। महाविद्यालय में सात मतदान केन्द्र बनाए गए हैं।बूथ संख्या एक व दो में बी.ए.प्रथम सेमेस्टर की छात्राएं हाल ए व बी में मतदान करेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  *बकरीद और पर्यटन सीजन पर SSP मंजुनाथ TC का अलर्ट:* *देवभूमि में अराजकता बर्दाश्त नहीं: बकरीद, चारधाम यात्रा और पर्यटन सीजन को सकुशल संपन्न करना हमारी प्राथमिकता* *किसी भी अच्छा या व्यक्ति द्वारा कानून से खिलवाड़ किया तो होगी कड़ी कार्यवाही, चप्पे-चप्पे पर पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बल तैनात* *सांप्रदायिक सौहार्द बनाये रखने की अपील, सार्वजनिक स्थानों, सड़कों, गली, लिंक रोड, मैदान में नमाज़ और सार्वजनिक कुर्बानी पर रोक, सोशल मीडिया पर पैनी नजर*

 

 

 

बूथ संख्या तीन में बी.कॉम.प्रथम सेमेस्टर व बी.कॉम.तृतीय वर्ष के समस्त छात्र छात्राएं ऑडिटोरियम गैलरी में मतदान करेंगे।बूथ संख्या चार में बी.एससी.प्रथम सेमेस्टर व बी.एससी.तृतीय वर्ष के समस्त छात्र छात्राएं कक्ष संख्या 19 में मतदान करेंगे।बूथ संख्या पांच में स्नातकोत्तर के प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर व बी.एस.सी.तृतीय सेमेस्टर के समस्त छात्र छात्राएं कक्ष संख्या 52 में मतदान करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  शादी के तीन महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी, रामनगर में सनसनी।

 

 

 

बूथ संख्या छह में बी.ए.तृतीय सेमेस्टर,बी.ए.द्वितीय वर्ष,बी.एस.सी.द्वितीय वर्ष तथा बी.कॉम.द्वितीय वर्ष व तृतीय सेमेस्टर सहित व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के समस्त छात्र छात्राएं कक्ष संख्या 43 में मतदान करेंगे।बूथ संख्या सात में बी.ए.तृतीय वर्ष के समस्त छात्र छात्राएं कक्ष संख्या 45 में मतदान करेंगे।इस बार कुल 3675 छात्र छात्राएं मतदान करेंगे जिसमें 1412 छात्र व 2263 छात्राएं अपने मत का प्रयोग करेंगे।*