युवकों का एसिड हमला, युवती गोरखपुर अस्पताल में भर्ती; पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार। 

युवकों का एसिड हमला, युवती गोरखपुर अस्पताल में भर्ती; पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार।

 

उधम सिंह राठौर  – प्रधान संपादक

 

महराजगंज में भिटौली क्षेत्र के एक गांव में घटित एसिड हमले के मामले में दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह हमला उस युवती पर किया गया था, जिसकी शादी का निर्णय नहीं होने से एक युवक नाराज था। युवती को गंभीर हालत में गोरखपुर के निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  बैग में भरकर ले जा रहा था देशी शराब, मुखानी पुलिस ने चेकिंग के दौरान 55 टेट्रा पैक के साथ दबोचा।

 

 

जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार शाम को युवती अपनी मां के साथ महराजगंज से गांव आ रही थी। गांव से पहले ही स्कूटी पर सवार दो युवक आए और युवती को कुछ कहा। युवती ने दोनों का विरोध किया तो उस पर एसिड फेंक कर दोनों फरार हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  बंद मकान की रेकी से लेकर ताला तोड़ने तक… नैनीताल पुलिस ने चोरों का पूरा खेल किया बेनकाब, SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. की सख्ती का असर—लालकुआं पुलिस ने चोरी के माल सहित एक अभियुक्त को दबोचा, फरार साथी की तलाश जारी।

 

 

युवती की मां के चीखने-चिल्लाने पर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। लोगों के मुताबिक युवती व युवक के बीच बीते चार साल से प्रेम संबंध था। इस बीच युवती की शादी तय हो गई। 10 दिन बाद उसकी शादी होनी है। यह बात जैसे ही आरोपी को पता चली, वह नाराज हो गया। उसने फोन पर युवती को धमकी भी दी। इस बीच बृहस्पतिवार शाम को मौका पाते ही युवक ने एसिड फेंक कर युवती की जान लेने की कोशिश की। घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई