विधानसभा 2022 मतदान में पुलिस के जवानों व अधिकारियों ने वैलेट पेपरों के जरिये अपने मताधिकार का किया प्रयोग।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर –  प्रधान संपादक

विधानसभा सामान्य निर्वाचन प्रक्रिया पूरे प्रदेश में सम्पन्न हो चुकी है, मगर चुनाव डियूटी में जुटे पुलिस के जवान इन दिनों वैलेट पेपरों के जरिये अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। रुद्रप्रयाग जनपद में 172 वैलेट वोट पहुंची हैं, जिनमें प्रदेश के कई जनपदों के साथ ही उत्तर प्रदेश की भी वोटें हैं। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस मतदान आज से शुरू हो चुका है। आज हुए मतदान में पुलिस के 35 जवानों व अधिकारियों ने अपने मतों का प्रयोग कर विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र में अपनी हिस्सेदारी की।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी हरिद्वार में एक्शन मोड में - चौपाल में सुनी समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के आदेश

 

पोस्टल वैलेट के नोडल अधिकारी सीओ गुप्तकाशी डोभाल ने बताया कि मतदान प्रक्रिया तीन दिनों तक चलेगी और सभी। कर्मचारियों को उनके अधिकार का प्रयोग करने की पूरी स्वतंत्रता दी जाएगी साथ ही मतदान के दौरान सभी नियमों का पालन किया जायेगा जिससे निष्पक्ष मतदान हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *