शहर की पाश कालौनी में देर शाम ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

रूदपुर – शहर की एक पाश कालौनी में अचानक हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत का माहौल पैदा हो गया। वही नकाबपोश इन बदमाशों ने सोनू चीमा नामक एक युवक पर फायरिंग कर दी। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। वही फायरिंग करने वाले बदमाश अपनी स्कूटी मौके पर छोड़कर भाग खड़े हुए। दूसरे पक्ष ने उनकी स्कूटी को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। नगर की मांडल कालोनी में देर शाम कुछ नकाबपोश बदमाशों ने सोनू चीमा नामक युवक पर फायरिंग शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  कॉर्बेट परमिट बुकिंग प्रणाली सरल करने की मांग, नेचर गाइड एसोसिएशन ने पार्क वार्डन को सौंपा ज्ञापन।

 

जिससे आसपास हड़कंप मच गया। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। जिन्हें देख बदमाश भाग खड़े हुए। लेकिन जिस स्कूटी से वह आए थे वह मौके पर ही छोड़ गए। पीड़ित पक्ष ने उनकी स्कूटी को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। वही इस मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है। पुलिस इस घटना की जांच पड़ताल कर रही है। अचानक हुई इस फायरिंग से दहशत का माहौल पैदा हो गया।