SSP नैनीताल के निर्देश पर वायरल वीडियो की जांच जारी, प्रारंभिक तथ्यों में पुलिसकर्मी निर्दोष”

ख़बर शेयर करें -

SSP नैनीताल के निर्देश पर वायरल वीडियो की जांच जारी, प्रारंभिक तथ्यों में पुलिसकर्मी निर्दोष

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक पुलिसकर्मी द्वारा पर्यटक के साथ दुर्व्यवहार करने का दावा किया गया है।

प्रकरण की जांच हेतु CCTV फुटेज व अन्य साक्ष्य खंगाले गए। जांच में यह स्पष्ट हुआ कि पर्यटक द्वारा पहले से भरी हुई पार्किंग में, गलत दिशा से प्रवेश का प्रयास किया गया था। ड्यूटी पर तैनात सिपाही ने नियमानुसार उन्हें वैकल्पिक पार्किंग की ओर भेजा।

यह भी पढ़ें 👉  IMPCL निजीकरण के विरोध में उतरी करणी सेना और ब्राह्मण महासभा, कर्मचारियों के आंदोलन को दिया समर्थन।

बाद में पर्यटक ने वाहन पार्क कर लौटकर सिपाही से बहस की और वीडियो बनाना शुरू किया। सिपाही ने वीडियो बनाने से मना किया, किंतु किसी भी प्रकार की मारपीट या अनुचित व्यवहार नहीं हुआ है।

हालांकि, सोशल मीडिया में मामले को लेकर हो रही चर्चाओं के दृष्टिगत सिपाही को फिलहाल लाइन हाजिर किया गया है। मामले की निष्पक्ष जांच हेतु एसपी क्राइम, नैनीताल को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का उत्तराखण्ड आगमन, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर राज्यपाल गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत वरिष्ठ अधिकारियों ने किया भव्य स्वागत।

यदि जांच में यह सिद्ध होता है कि पर्यटक द्वारा जानबूझकर भ्रामक वीडियो प्रसारित किया गया है, तो उसके विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए FIR दर्ज की जाएगी।

नैनीताल पुलिस आप सभी से विनम्र अनुरोध करती है कि किसी भी वीडियो अथवा सूचना को साझा करने से पूर्व उसकी सच्चाई अवश्य परखें।

यह भी पढ़ें 👉  ‘अभिव्यंजना 5.0’ में साहित्य की अलख, मुख्यमंत्री धामी बोले— कवि समाज को नई दिशा देने वाले पथप्रदर्शक।

साथ ही, सभी नागरिकों से निवेदन है कि अपने वाहन केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही पार्क करें एवं ट्रैफिक पुलिस व स्थानीय प्रशासन का सहयोग करें।

आपका सहयोग ही हमारी व्यवस्थाओं को सुरक्षित एवं सुचारु बनाता है।

नियमों का पालन करें, यात्रा को सुखद और सुरक्षित बनाएं।


मीडिया सेल
जनपद नैनीताल