शराब पीने से मना करने पर, बेटे ने पिता को पीटकर कर दी हत्या।

शराब पीने से मना करने पर, बेटे ने पिता को पीटकर कर दी हत्या।

 

उधम सिंह राठौर  – प्रधान संपादक

गोरखपुर जिले में गोला क्षेत्र के पुरसादेउर गांव में ज्यादा शराब पीने से मना करने पर रविवार की रात बेटे ने पिता की पीटकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि घर में ही दावत के दौरान पिता-पुत्र दोनों शराब पी रहे थे। पिता ने बेटे को ज्यादा शराब पीने से मना किया, तो दोनों में कहासुनी हो गई। इसी दौरान पिता ने बेटे को थप्पड़ मार दिया। नाराज बेटे ने पिता को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  पहले बने थे शेर, अब बने बिल्ली, बीच सड़क डंडे लहराकर दहशत फैलाने वालों पर SSP मंजुनाथ का शिकंजा 15 चिन्हित, 08 बालिगों पर कार्रवाई, 07 नाबालिगों की काउंसलिंग, परिजनों पर भी कार्रवाई, वाहन सीज SSP का दो टूक संदेश—“गुंडागर्दी, हुड़दंग और अराजकता बर्दाश्त नहीं, कानून तोड़ोगे तो कार्रवाई भारी पड़ेगी।

 

 

जानकारी के मुताबिक, पुरसादेउर निवासी राजनाथ बेलदार (50) और उसका बड़ा बेटा बिट्टू (25) शराब पीने के आदी हैं। रविवार की शाम दोनों घर पर मीट बनाकर पार्टी कर रहे थे। पिता और बेटा दोनों नशे की हालात में थे। इसी दौरान पिता राजनाथ ने बिट़्टू को ज्यादा शराब पीने से मना किया तो विवाद हो गया।

इसी विवाद में पिता ने बिट्टू को थप्पड़ मार दिया। गिर जाने से बिट्टू के सिर पर चोट लग गई। इससे बौखलाए बेटे ने पिता पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पिता को तब तक पीटता रहा, जब तक उनकी मौत नहीं हो गई। राजनाथ की बेटी पूनम पत्नी रामू ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पूनम की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया।

kj
tara