जलजीवन मिशन की सभी योजनाओं को शीघ्र पूर्ण कर 26 जनवरी 2024 तक सभी परिवारों को स्वच्छ पेयजल मानकों के अनुसार उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। मुख्य विकास अधिकारी

ख़बर शेयर करें -

जलजीवन मिशन की सभी योजनाओं को शीघ्र पूर्ण कर 26 जनवरी 2024 तक सभी परिवारों को स्वच्छ पेयजल मानकों के अनुसार उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। मुख्य विकास अधिकारी

उधम सिंह राठौर  – प्रधान संपादक

विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी अशोक कुमार पाण्डे ने जलजीवन मिशन की समीक्षा के दौरान जनपद में 520 पेयजल योजनाओ में से 119 पेयजल योजनायें पूर्ण हो चुकी है तथा 401 योजनाओं पर कार्य गतिमान है। उन्होंने बैठक में जलजीवन मिशन के अधिकारियो ंको निर्देश दिये कि जनपद में जलजीवन मिशन के जो कार्य गतिमान है उन कार्यों को 26 जनवरी 2024 तक हरहाल में पूर्ण कर लिया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  मां के नाम एक पेड़: कॉर्बेट में शुरू हुआ पर्यावरण संरक्षण का महाअभियान 🌳🌿

 

 

जनपद में 1,14463 परिवारों को जल जीवन मिशन से लाभाविन्त करने का लक्ष्य था जिसके सापेक्ष 87,296 परिवारों को जल संयोजन उपलब्ध करा दिया गया है। जनपद में वर्तमान तक 76.27 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त कर लिया है तथा जनपद के 29 राजस्व गांवो को हर घर जल प्रमाणीकरण करवा दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में आपदा मित्रों और महिला दल को मिला अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण, आपात स्थिति से निपटने के दिए गुर।

 

 

बैठक में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन के सदस्य, परियोजना प्रबन्धक, सचिव जिला जल एवं स्वच्छता मिशन,अधीक्षण अभियंता जलसंस्थान के साथ ही अधिशासी अभियंता जल संस्थान के अधिकारी उपस्थित थे।