भाजपा नेताओं के इशारे पर काम कर रहे बीएलओ, महानगर कांग्रेस ने एडीएम को सौंपा ज्ञापन।

ख़बर शेयर करें -

भाजपा नेताओं के इशारे पर काम कर रहे बीएलओ, महानगर कांग्रेस ने एडीएम को सौंपा ज्ञापन।

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

रूद्रपुर। महानगर कांग्रेस ने आगामी निकाय चुनाव को लेकर नये वोट बनाने के काम में लगाये गये कुछ बीएलओ पर मनमानी और भाजपा नेताओं के इशारों पर काम करने का आरोप लगाते हुए मामले को लेकर एडीएम से कार्रवाई की मांग की है। कांग्रेसियों द्वारा की गयी शिकायत को एडीएम ने गंभीरता से लेते हुए मामले में कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

 

 

 

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सीपी शर्मा के नेतृत्व में गुरूवार को तमाम कांग्रेसियों ने एडीएम से मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन सौंपा। इस दौरान सीपी शर्मा ने कहा कि आगामी निकाय चुनाव को लेकर वार्डों में नये वोट बनाने का काम किया जा रहा है। इस काम में लगाये गये कुछ बीएलओ भाजपा नेताओं के इशारे पर भाजपा को राजनीतिक लाभ पहुंचाने के मकसद से काम कर रहे है। सीपी शर्मा ने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं के इशारे पर वोटरों को सुविधानुसार दूसरे वार्ड में शिफ्ट किया जा रहा है। इसके अलावा फर्जी वोट भी बनाये जा रहे हैं। सीपी शर्मा ने कहा कि बीएलओ पर दबाव बनाकर चुनाव में लाभ लेने की कोशिश की जा रही है। यह सरासर अन्याय है और लोकतंत्र का मखौल उड़ाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री आवास में शहद उत्पादन की नई मिसाल, 45 दिन में 520 किलो उत्पादन।

 

 

 

कांग्रेसियों ने एडीएम को सौंपे गये ज्ञापन में एक वार्ड से दूसरे वार्ड में वोटों का स्थानांतरण बंद करने, वोगस वोट हटाकर नियमानुसार नये वोट बनाने, 2018 के परिसीमन के आधार पर ही आगामाी निकाय चुनाव संपन्न कराये जाने, बीएलओ द्वारा घर घर जाकर वोट बनाये जाने का काम निष्पक्षता से कराये जाने और भाजपा नेताओं के इशारे और दबाव में काम कर रहे बीएलओ को हटाने की मांग की। मामले को लेकर सीपी शर्मा न े नगर निगम के मुख्य नगर आयुक्त नरेश चन्द्र दुर्गापाल से भी बात की। दोनों अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्यवाही का आश्वासन दिया। अधिकारियों ने कहा कि नये वोट बनाने में किसी भी तरह की धांधली नहीं होने दी जायेगी। जिन बीएलओ के खिलाफ सही पायी जायेगी उन्हें वहां से हटाकर दूसरे बीएलओ तैनात किये जायेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव का सख्त निर्देश: 1 माह में तय हों 25 बिंदु कार्यक्रम के लक्ष्य।

 

 

 

ज्ञापन देने वालों में निवर्तमान पार्षद मोहन खेड़ा, प्रीति साना, अर्जुन विश्वास, सतीश कुमार, भूपेन्द्र कुमार, उमा सरकार, नव कुमार साना, चन्द्रशेखर, नारायण आदि भी शामिल थे

यह भी पढ़ें 👉  *SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में संपन्न हुआ 03 दिवसीय NAFIS/MCU प्रशिक्षण* *पुलिस अधीक्षक संचार मठपाल ने प्रमाण पत्र बांटते हुए कहा— "वैज्ञानिक साक्ष्यों से बढ़ेगी विवेचना की गुणवत्ता और दोषसिद्धि दर*