“उत्तरकाशी: गंगोत्री हाईवे पर हादसे में दो युवकों की मौत।

“उत्तरकाशी: गंगोत्री हाईवे पर हादसे में दो युवकों की मौत।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

उत्तरकाशी न्यूज़ – गंगोत्री हाईवे पर पोखू देवता मंदिर के पास स्कूटी सवार दो युवकों की सड़क हादसे में मौत हो गई। एक युवक के शव की शिनाख्त हो गई है। जबकि दूसरे की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

यह भी पढ़ें 👉  सीमांत बनबसा में शहीद स्मारक और विशाल तिरंगे का लोकार्पण, सीएम धामी ने वीर शहीदों को किया नमन।

 

 

जानकारी के मुताबिक शनिवार देर शाम करीब साढ़े आठ बजे पोखू देवता मंदिर से कुछ दूरी पर वाहनों के टक्कर की आवाज आई। जिस पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो यहां दो युवक लहुलुहान हो गये। गंगोत्री हाईवे पर पोखू देवता मंदिर के पास ये गम्भीर हालत में पड़े थे। कुछ ही दूरी पर उनकी स्कूटी पड़ी थी लोगों ने इसकी सूचना पुलिस व 108 सेवा को दी।

यह भी पढ़ें 👉  लिफ्ट देने के बहाने 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला से सोने के टॉप्स लूटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार।

 

 

मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो दोनों युवकों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने दोनों शवों को जिला अस्पताल पहुंचाया। एसएसआई अनूप नयाल ने बताया कि एक युवक के शव की पहचान विवेक शाह (26) निवासी बड़ेथी गांव के रूप में हुई है। जबकि दूसरे का शव क्षत-विक्षत होने के कारण पहचान नहीं हो पाई है। स्कूटी पर किसी वाहन से टक्कर लगने के निशान है।

यह भी पढ़ें 👉  जनहित के मुद्दों को लेकर ARTO से मिला रामनगर टैक्स बार, समाधान की जताई उम्मीद।

 

 

पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। इसके बाद पुलिस हादसे के सही कारण पता लगा पाएगी।

kj
tara