एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में पुलिस पहुँची, बुजुर्ग दम्पति के चेहरे पर बिखेरी मुस्कान”।

एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में पुलिस पहुँची, बुजुर्ग दम्पति के चेहरे पर बिखेरी मुस्कान”।

 

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

 

 

प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल* द्वारा सभी थाना प्रभारी को *अपने-अपने क्षेत्र में सीनियर सिटीजनों से मुलाकात कर उनके हाल जानने/उनकी समस्या सुनकर समाधान किए जाने हेतु निर्देशित* किया गया है।

 

 

यह भी पढ़ें 👉  सोशल मीडिया पर टिप्पणी करने वाले शिक्षकों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें! पोस्ट-कमेंट से पहले बरतें सावधानी, नियमों के उल्लंघन पर हो सकती है कार्रवाई।

इसी क्रम में *लालकुआं प्रभारी निरीक्षक  डी0आर0वर्मा के नेतृत्व* में पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र के कारोड़, हाथीखान आदि गाँव में जाकर *सीनियर सिटिजनों से मुलाकात कर बातचीत करते हुए उनके व्यक्तिगत समस्याओं को सुना एवं वृद्धजनों से हाल-चाल पूछा गया।* इसी मुलाकात के दौरान *एक बुजुर्ग दंपति जो कि अपने बच्चों से अलग* रह रहे थे उनके *परिवार को समझा कर एक साथ रहने हेतु प्रेरित* किया गया। फलस्वरूप परिवार द्वारा बुजुर्ग दम्पति को अपने साथ रखने हेतु राजी हो गए, जिससे *बुजुर्ग दम्पति के मुस्कान वापस आ गई।

यह भी पढ़ें 👉  14 वर्षीय जसकिरत सिंह ने रचा इतिहास, 15 सेकंड में 39 जंपिंग जैक्स लगाकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड।

 

 

 

लालकुआं पुलिस द्वारा क्षेत्र में निवासरत *सीनियर सिटीजन एवम एकल बुजुर्गों के द्वार जाकर समय-समय पर कुशलक्षेम* पूछी जा रही है। इसके अतिरिक्त किसी भी *सहायता के लिए पुलिस को सूचित करने एवं हर सम्भव सहायता का भरौसा दिलाया* गया। हेल्पलाईन नंबर 112 की जानकारी* देते हुए बताया कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल हेल्पलाईन नंबरो पर सूचना दें, थाना पुलिस द्वारा आपको हरसंभव सहायता प्रदान की जायेगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था को नई रफ्तार देने की तैयारी, CM धामी ने बताया अनुपूरक बजट का रोडमैप।

 

 

*पुलिस टीम-*
1- हे0का0 त्रिलोक रौतेला
2- का0 सुबोध