ग्रामीण क्षेत्र मे बाघ की उपस्थिति के मध्येनजर सुरक्षा के दृष्टिगत कार्बेट टाइगर रिजर्व के बिजरानी व मन्दाल रेंज द्वारा संयुक्त रूप से रात्रि मे गश्त की जा रही है।

ख़बर शेयर करें -

ग्रामीण क्षेत्र मे बाघ की उपस्थिति के मध्येनजर सुरक्षा के दृष्टिगत कार्बेट टाइगर रिजर्व के बिजरानी व मन्दाल रेंज द्वारा संयुक्त रूप से रात्रि मे गश्त की जा रही है।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

मोहान के ग्रामीण क्षेत्र मे बाघ की उपस्थिति के मध्येनजर सुरक्षा के दृष्टिगत वन्य जीव एवं वन्य जीवो की सुरक्षा एव मानव वन्य जीव संघर्ष न्यूनीकरण हेतु कार्बेट टाइगर रिजर्व के सर्पदुली रेंज एवं मन्दाल रेंज एवं रामनगर वन प्रभाग के कोसी रेंज द्वारा की गयी संयुक्त गश्त देवीचौड, सुन्दरखाल एंव मोहान क्षेत्र मे निरन्तर बाघ आवागमन देखते हुये सुरक्षा के दृष्टिगत रामनगर वन प्रभाग के कोसी रेंज एवं कार्बेट टाइगर रिजर्व के बिजरानी व मन्दाल रेंज द्वारा संयुक्त रूप से रात्रि मे गश्त की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में कमल कफलटिया समेत सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स पर पत्रकारों का वार, छवि धूमिल करने वालों पर कार्यवाही की गुहार लेकर पत्रकारों ने SSP NAINITAL को दिया ज्ञापन,  SSP बोले— पत्रकारों की सुरक्षा-सम्मान सर्वोपरि, नहीं बख्शे जाएंगे दोषी, होगी कड़ी कार्यवाही।

 

 

गश्त के दौरान ग्रामीणो एवं पर्यटको को रात्रि मे देवीचौड से मोहान तक पैदल व मोटर साईकिल आदि आवागमन को सुरक्षा के दृष्टिगत रोका जा रहा है, मानव वन्यजीव की संघर्ष की रोकथाम हेतु गर्जिया पुलिस चौकी के समीप व मोहान बैरियर पर विशेष रूप से निगरानी की जा रही है, वर्तमान मे नव वर्ष के आगमन पर बाहरी पर्यटको का आवागमन भी बढा है।

यह भी पढ़ें 👉  आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड की दिशा में बड़ी पहल, ग्राम स्तर तक मजबूत होगा आपदा प्रबंधन तंत्र।

 

 

रात्रि मे इस क्षेत्र मे पर्यटको को भी अनावश्यक भ्रमण करने से भी रोका जा रहा है, मोहान, सुन्दरखाल व देवीचौड निवासियो को बाघ से सुरक्षा अधोहस्ताक्षरी द्वारा कार्बेट टाइगर रिजर्व के टीम के साथ जन जागरूपता कार्यकम भी सुरक्षा के दृष्टिगत चलाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  प्रशासन की मध्यस्थता रंग लाई, श्रमिक–प्रबंधन में बनी सहमति।

 

 

 

वन क्षेत्राधिकारी कोसी राजि, रामनगर