शासकीय कार्यों के लिए डीएम पंत ने आवंटित किए वाहन।

रोशनी पाण्डेय – सह सम्पादक

 रूद्रपुर – शासकीय कार्यो में बाधा न हो तथा शासकीय कार्यो को और अधिक तत्परता से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी युगल किशोर पंत द्वारा आज जनपद के परगना क्षेत्रों तथा तहसील क्षेत्रों हेतु शासकीय वाहन आवंटित किये गये।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में ‘नैनीताल जैसी फीलिंग’, Rs. 8.64 करोड़ के जल सृष्टि पार्क का सीएम धामी ने किया लोकार्पण।

कलेक्ट्रेट से शासकीय वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए जिलाधिकारी ने बताया जनपद के परगना क्षेत्र खटीमा, सितारगंज, किच्छा, रूद्रपुर, काशीपुर तथा तहसील क्षेत्र खटीमा, बाजपुर, गदरपुर व काशीपुर हेतु कुल 09 शासकीय वाहन आज आवंटित किये गये है।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी ललित नारायण मिश्र, ओसी कलेक्ट्रेट मनीष बिष्ट, एसडीएम प्रत्युष सिंह, कौस्तुभ मिश्रा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।