“दुखद हादसा: शादी से लौटते हुए युवकों की कार नहर में गिरी, चारों की मौत”

“दुखद हादसा: शादी से लौटते हुए युवकों की कार नहर में गिरी, चारों की मौत”

 

उधम सिंह राठौर –  प्रधान संपादक

 

उत्तर प्रदेश के आगरा में शादी समारोह से लौट रहे युवकों की कार नहर में गिर गई। दिगनेर नहर में गिरने के बाद कार पलट गई। इससे कार सवार अंदर ही छटपटाने लगे। कुछ ही समय में चारों युवकों ने दम तोड़ दिया। चारो युवक एक ही गांव गढ़ी मोहनलाल के रहने वाले थे। गांव में खबर पहुंची तो चीत्कार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजन को सौंप दिया।नहर में गिरने के बाद कार पलट गई। सवार अंदर ही छटपटाने लगे।

यह भी पढ़ें 👉  दशहरे की खुशियां मातम में बदलीं, रामनगर में कॉलेज छात्र समेत दो युवाओं की दर्दनाक मौत।

 

 

तब तक कार में पानी भर गया। सेंट्रल लॉक फेल होने से दरवाजे नहीं खुले। इससे कार में फंसे लोगों को बाहर आने का मौका नहीं मिला। ग्रामीणों ने शीशे तोड़कर दो को बाहर निकाला लेकिन तब तक चार लोगों की सांसें थम चुकी थीं। हादसे के बाद गांव में मातम छा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  "पहले हत्या, फिर आत्महत्या की कहानी! रामनगर में नवविवाहिता की मौत के मामले में पति समेत चार गिरफ्तार”

 

 

 

ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि दिगनेर नहर की पटरी पर एक पुलिया है। पुलिया से ही मोड़ बना है। कार को इस पुलिया से ही मुड़ना था। मगर, कार नहर में गिर गई। तेज आवाज सुनकर लोग आ गए। नहर में गंदा पानी है। हालांकि गहराई अधिक नहीं है। मगर, गिरने के बाद कार पलट जाने से उसमें गंदा पानी भर गया। कार सवारों के फेफड़ों में पानी भर गया। कार के अंदर सभी लोग बाहर आने के लिए छटपटा रहे थे। मगर, गेट नहीं खुलने से कोई बाहर नहीं आ पाया।