बाघ के हमले से महिला की मौत।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

अल्मोड़ा : अल्मोड़ा जिले के विकास खंड सल्ट के कूपी गांव बीते सोमवार महिला घास लेने कूपी जंगल के समीप गई थी। जब महिला शाम वापस घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी खोजबीन की तो महिला मृत अवस्था में पाई गयी। ग्रामीणों ने स्थानीय लोगों की मदद से महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र देवायल लाया गया। वहां डाक्टरों ने महिला का पोस्टमार्टम किया गया। महिला के मौत के बाद ग्रामीणों में विभाग के प्रति भारी आक्रोश है। ग्रामीणो में बाघ के प्रति क्षेत्र में भारी दहशत है। महिला के परिवार शोक कोहरा मच गया। वही ग्रामीणों का कहना है कि कि महिला घास लेने जंगल गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  शांतिकुंज पहुंचे केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा और मुख्यमंत्री धामी, श्रद्धेया शैलदीदी से लिया आशीर्वाद।

 

उन्होंने वन विभाग से पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलवाने, बाघ को पिंजरे में करने की मांग की। ग्रामीणों ने सुबह 10 मरचूला बेरियर पर महिला की अर्थी रखकर विभाग के प्रति घरना प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि बाघ के हमले से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। एसडीएम गौरव पाण्डे, डीएफओ दीप चन्द्र पन्त, ब्लाक प्रमुख बिक्रम रावत ने ग्रामीणों को समझाने के बाद ग्रामीणों ने शाम 3 बजे जाम खोला। जाम लगने से वाहनों की लंबी कतार लग गई। जिसमें की मरचूला – रामनगर मार्ग बंद हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने जर्मनी में चयनित नर्स सपना राणा को दी बधाई

ख़बर शेयर करें -

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *